स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

पिछले 24 घंटों में दिए गए 35 लाख से अधिक टीकों के साथ भारत के कुल टीकाकरण कवरेज ने 10 करोड़ टीकों की बड़ी उपलब्धि हासिल की


भारत लगातार सर्वाधिक औसत दैनिक टीके लगा रहा है

दैनिक नए मामलों में 10 राज्‍यों की 81 प्रतिशत भागीदारी

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2021 11:55AM by PIB Delhi

देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्‍या आज 10 करोड़ से अधिक हो गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 15,17,963 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर, 10,15,95,147 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,04,063 एचसीडब्‍ल्‍यू शामिल हैं जिन्‍होंने पहली खुराक ली है और 55,08,289 एचसीडब्‍ल्‍यू हैं जिन्‍होंने दूसरी खुराक ली है। 99,53,615 एफएलडब्‍ल्यू ने पहली खुराक ली जबकि 47,59,209 एफएलडब्‍ल्‍यू ने दूसरी खुराक ली। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,96,51,630 लाभार्थियों ने पहली खुराक ली तथा 18,00,206 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली। 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,02,76,635 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 6,41,482 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक ली है।

 

एचसीडब्‍ल्‍यू

एफएलडब्‍ल्‍यू

45 से 60 वर्ष का आयु समूह  

60  वर्ष से अधिक

 

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

90,04,063

55,08,289

99,53,615

47,59,209

3,02,76,653

6,41,482

3,96,51,630

18,00,206

10,15,95,147

 

देश में अब तक लगाए गए कुल टीकों के 60.27 प्रतिशत में 8 राज्‍यों की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 35 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

 

टीकाकरण अभियान के 85वें दिन (10 अप्रैल, 2021) 35,19,987 टीके लगाए गए। इनमें से 31,22,109 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 42,553 सत्रों में टीके लगाए गए जबकि 3,97,878 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्‍त की।

दिनांक: 10 अप्रैल,2021

एचसीडब्‍ल्‍यू

एफएलडब्‍ल्‍यू

45 से 60 वर्ष का आयु समूह  

60  वर्ष से अधिक

 

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

15,690

28,468

86,285

1,00,174

20,21,609

59,418

9,98,525

2,09,818

31,22,109

3,97,878

 

वैश्विक रूप से दी गई टीकों की दैनिक खुराकों की संख्‍या के लिहाज से, भारत औसतन प्रतिदिन दी जा रही 38,34,574 खुराकों के साथ शीर्ष स्‍थान पर बना हुआ है।

नीचे दिया गया ग्राफ भारत एवं विदेशों में दी जा रही प्रतिदिन औसत टीका खुराकों की तुलना दर्शाता है।

भारत में दैनिक नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए।

 

महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान सहित 10 राज्‍यों ने कोविड के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 80.92 प्रतिशत इन्‍हीं राज्‍यों से दर्ज किए गए हैं।

 

55,411 दैनिक नए मामलों के साथ महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक संख्‍या दर्ज कराई गई है। 14,098 मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्‍थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश में 12,748 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।

जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है, 16 राज्‍य दैनिक नए मामलों में वृद्धि का रुझान प्रदर्शित कर रहे हैं।

 

 

 

भारत के कुल सक्रिय मामले 11,08,087 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.29 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 61,456 मामलों की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है।

पांच राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.82 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्‍ट्र की 48.57 प्रतिशत की भागीदारी है।

नीचे दिया गया ग्राफ भारत में सक्रिय मामलों का मार्ग दर्शाता है।

भारत में कुल रिकवरी आज 1,20,81,443 तक पहुंच चुकी है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 90.44 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 90,584 रिकवरी दर्ज की गई।

दैनिक मौतों में लगातार बढ़ोतरी का रुख बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में 839 मौतें दर्ज की गई हैं।

नई मौतों में 10 राज्‍यों की 86.41 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक मौतें (309) दर्ज की गईं जबकि 123 दैनिक मौतों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्‍थान पर रहा।

 

पिछले 24 घंटों में 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं कराई है। ये हैं- दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

 

***

एमजी/एएम/एसकेजे/वीके


(रिलीज़ आईडी: 1711006) आगंतुक पटल : 448
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam