रक्षा मंत्रालय

भारतीय सशस्त्र बलों ने 14 जनवरी 2021 को पाँचवां पूर्व सैनिक दिवस मनाया

Posted On: 14 JAN 2021 3:49PM by PIB Delhi

पाँचवां भारतीय सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। सशस्‍त्र बल पूर्व सैनिक दिवस हमारे सशस्‍त्र बलों के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्‍ड मार्शल के. एम. करियप्‍पा की सेवानिवृत्ति की याद में मनाया जाता है, जो 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्‍त हुए थे। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में आज एक पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के सीआईएससी वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार ने पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में सशस्त्र बलों के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान एपीएस, धौला कुआँ स्थित रैना स्टेडियम में एक पूर्व सैनिक मिलन भी आयोजित किया गया, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस मिलन कार्यक्रम में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल एमएम नरवणे और चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल आरके भदौरिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान कोविड 19 के सभी प्रोटोकॉल्स का पालन किया गया।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/597Q6731TW8P.JPG

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए सेना प्रमुख ने कोविड महामारी के चलते सालभर में विभिन्न कल्याणकारी विभागों द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण कल्याणकारी उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्ष 1971 के युद्ध में हमें जीत दिलाने वाले हमारे महान पूर्व सैनिकों को सम्मान देने के लिए सालभर मनाए जाने वाले स्वर्णिम विजय वर्ष के बारे में भी पूर्व सैनिकों को जानकारी दी। एडमिरल करमबीर सिंह ने पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए संचालित की जाने वाली सेवाओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों के बहुमूल्य सुझाव हमेशा से महत्वपूर्ण रहे हैं, जिनका हम हमेशा स्वागत करते हैं।

इस अवसर पर एडमिरल करमबीर सिंह ने 1971 के युद्ध के दौरान हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता और साहस को समर्पित ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ गीत को रिलीज़ भी किया। ये गीत श्री कुमार विश्वास द्वारा लिखित और श्री क्रिस पॉवेल द्वारा रचित है। श्री रॉमी ने इस गीत को अपनी आवाज़ दी है। इस अवसर पर सेना ने अपनी महत्वाकांक्षी ‘समान’ पत्रिका और वायु सेना ने ‘वायु संवेदना’ पत्रिका का विमोचन किया। ये पत्रिकाएं विशेष रूप से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/597Q6800P2A1.JPG

*****

 

एमजी/एएम/पीजी



(Release ID: 1709367) Visitor Counter : 165