सूचना और प्रसारण मंत्रालय

रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2021 12:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के नाम का ऐलान किया। वर्ष 2019 का पुरस्कार दिग्गज अभिनेता श्री रजनीकांत को दिया जाएगा। इसे 3 मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

 

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत जी को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को भी धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से जूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। जूरी में पांच सदस्य शामिल थे।

सुश्री आशा भोसले

श्री मोहनलाल

श्री बिस्वजीत चटर्जी

श्री शंकर महादेवन

श्री सुभाष घई

 

श्री रजनीकांत की उपलब्धियों पर बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं जिन्होंने पचास वर्षों से भारतीयों के दिलों पर राज किया है। मंत्री ने इस उपलब्धि पर दिग्गज अभिनेता को बधाई दी।

***

एमजी/एएम/एके/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1708938) आगंतुक पटल : 12131
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Odia , Malayalam , English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Telugu