स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई


कैबिनेट सचिव द्वारा कोविड के मामलों में वृद्धि दर्शाने वाले 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति की समीक्षा

Posted On: 27 FEB 2021 11:46AM by PIB Delhi

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,59,590 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत है।

6 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कल 8,333 नए मामलों का पता चला है।  राज्‍य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल केरल में 3,671 और पंजाब में 622 नए मामलों का पता चला है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 85.75 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OXHD.jpg

       8 राज्‍यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LWV6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BLAV.jpg

 

पिछले दो सप्‍ताहों के दौरान  केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सबसे अधिक कमी आई है। राज्‍य में 14 फरवरी को ऐसे मामलों की संख्‍या 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 हो गई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्‍या 34,449 से बढ़कर आज 68,810 तक पहुंच गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049Z6C.jpg

कैबिनेट सचिव तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्शाने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

आज प्रात 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 2,92,312 सत्रों के माध्यम से कुल 1,42,42,547 वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 66,68,974 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहली खुराक), 24,53,878 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरी खुराक) और 51,19,695 एफएलडब्‍ल्‍यू  (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का कार्य 13 फरवरी,  2021 को ऐसे लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया है जिन्‍हें पहली खुराक देने के बाद 28 दिन बीत गए है। फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ था।

 

क्रम.सं0

 

राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों का नाम

टीका लग चुके लाभार्थियों की संख्‍या

पहली खुराक

दूसरी खुराक

कुल खुराक

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

6,134

2,422

8,556

2

आंध्र प्रदेश

5,29,607

1,39,337

6,68,944

3

अरूणाचल प्रदेश

25,379

6,741

32,120

4

असम

1,95,906

27,675

2,23,581

5

बिहार

5,60,158

79,212

6,39,370

6

चंडीगढ़

20,890

1,712

22,602

7

छत्‍तीसगढ़

3,77,834

51,791

4,29,625

8

दादरा एवं नगर हवेली

5,352

432

5,784

9

दमन एंड दीव

2,371

287

2,658

10

दिल्‍ली

3,72,906

37,053

4,09,959

11

गोवा

18,722

2,072

20,794

12

गुजरात

8,33,722

1,67,448

10,01,170

13

हरियाणा

2,21,841

71,983

2,93,824

14

हिमाचल प्रदेश

1,01,504

20,924

1,22,428

15

जम्‍मू-कश्‍मीर

2,40,817

16,255

2,57,072

16

झारखंड

2,84,371

23,837

3,08,208

17

कर्नाटक

6,04,954

2,13,768

8,18,722

18

केरल

4,82,445

1,04,866

5,87,311

19

लद्दाख

9,226

829

10,055

20

लक्षद्वीप

2,368

710

3,078

21

मध्‍य प्रदेश

6,50,684

1,60,632

8,11,316

22

महाराष्‍ट्र

10,41,947

1,60,233

12,02,180

23

मणिपुर

52,420

2,545

54,965

24

मेघालय

30,465

1,726

32,191

25

मिजोरम

21,997

5,659

27,656

26

नगालैंड

29,806

5,497

35,303

27

ओडिशा

4,60,554

1,58,267

6,18,821

28

पुद्दुचेरी

9,920

1,224

11,144

29

पंजाब

1,54,449

36,351

1,90,800

30

राजस्‍थान

7,98,447

2,24,760

10,23,207

31

सिक्किम

16,951

1,361

18,312

32

तमिलनाडु

3,88,896

56,432

4,45,328

33

तेलंगाना

2,89,772

1,30,019

4,19,791

34

त्रिपुरा

89,449

21,529

1,10,978

35

उत्‍तर प्रदेश

11,70,925

3,10,058

14,80,983

36

उत्‍तराखंड

1,42,340

19,446

1,61,786

37

पश्चिम बंगाल

9,61,416

1,44,765

11,06,181

38

विविध

5,81,724

44,020

6,25,744

कुल

1,17,88,669

24,53,878

1,42,42,547

 

टीकाकरण अभियान के 42वें दिन (27 फरवरी, 2021) कुल 7,64,904 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें से 3,49,020 लाभार्थियों को 13,397 सत्रों की मार्फत पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) तथा 4,20,884 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

देश में कुल जितने लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है उनमें आठ राज्यों की 62.75 प्रतिशत भागीदारी है। अकेले उत्तर प्रदेश का भारत में दूसरी खुराक के कुल टीकाकरण में 12.64 प्रतिशत  (3,10,058) योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00521F9.jpg

9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्‍सीन की पहली खुराक दी है। ये राज्‍य अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, लद्दाख, चंडीगढ़, नागालैंड, पंजाब और पुदुचेरी हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0062ZSC.jpg

12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से अधिक फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण कर लिया है। ये राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश हैं - लद्दाख, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान, केरल और दादरा और नगर हवेली।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007YFMJ.jpg

12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण किए जाने की जानकारी मिली है। ये राज्य/केंद्रशासित प्रदेश हैं-  पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, असम, तमिलनाडु, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, नगालैंड, गोवा और मिजोरम।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00895IH.jpg

अभी तक कुल 1.07 करोड़ (1,07,63,451) कोविड से मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 12,771 मरीज ठीक हुए और उन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर 97.17 प्रतिशत जो विश्‍व में सबसे अधिक है।

84.79 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 6 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 4,936 नए मरीज ठीक हुए हैं। जबकि केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 4,142 और 642 नए मरीज ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009ZLA8.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्‍यु हुई है।

82.3 प्रतिशत कोविड के नए मरीजों की मौत के मामले छह राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48 कोविड के नए मरीजों की मौत हुई है जबकि पंजाब और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 15 और 14 नए मरीजों की जान गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010W7P4.jpg

सत्रह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के नाम हैं- गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पुद्दुचेरी, मणिपुर, मिजोरम, लक्षद्वीप, लद्दाख सिक्किम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश।

****

 

एमजी/एएम/आईपीएस/एसके



(Release ID: 1701315) Visitor Counter : 351