स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण के 41वें दिन की नवीनतम जानकारी

अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 1.30 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

आज शाम 6 बजे तक 3.95 लाख टीके लगे; 2,44,511 स्वास्थ्यकर्मियों को आज वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई

Posted On: 25 FEB 2021 7:36PM by PIB Delhi

देशभर में अभी तक कोविड-19 टीके की खुराक लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 1.30 करोड़ को पार कर चुकी है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6 बजे तक 2,77,303 सत्रों के जरिये कुल 1,30,67,047 टीके की खुराक दी गई।

इनमें 65,82,007 स्वास्थ्यकर्मी (75.5 प्रतिशत) शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है और 18,60,859 वो स्वाथ्यकर्मी (63.6 प्रतिशत) है जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। साथ 46,24,181 (45.1 प्रतिशत) फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। देशभर में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 फरवरी 2021 से वैक्सीन लग रही है।

 

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

फ्रंटलाइन वर्कर्स

(एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

65,82,007

18,60,859

46,24,181

 

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाककरण के 41वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 3,95,884 खुराक दी गई। 1,51,373 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई जबकि 2,44,511 स्वास्थ्यकर्मीयों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

आज शाम 6 बजे तक 12,988 सत्रों का आयोजन किया गया।

सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में आज कोविड टीकाकरण किया गया।

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

लाभार्थी

पहली खुराक

दूसरी खुराक

कुल खुराक

1

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

6,096

2,315

8,411

2

आंध्र प्रदेश

4,86,328

1,24,296

6,10,624

3

अरुणाचल प्रदेश

23,492

6,130

29,622

4

असम

1,82,496

18,148

2,00,644

5

बिहार

5,46,848

75,141

6,21,989

6

चंडीगढ़

18,420

1,525

19,945

7

छत्तीसगढ़

3,70,472

44,795

4,15,267

8

दादर और नगर हवेली

5,047

266

5,313

9

दमन और दीव

1,858

254

2,112

10

दिल्ली

3,50,882

29,457

3,80,339

11

गोवा

17,478

1,895

19,373

12

गुजरात

8,32,707

1,16,822

9,49,529

13

हरियाणा

2,20,287

66,931

2,87,218

14

हिमाचल प्रदेश

98,881

12,818

1,11,699

15

जम्मू और कश्मीर

2,30,494

13,391

2,43,885

16

झारखंड

2,74,740

18,034

2,92,774

17

कर्नाटक

5,93,966

1,90,412

7,84,378

18

केरल

4,29,026

78,717

5,07,743

19

लद्दाख

8,199

748

8,947

20

लक्षद्वीप

2,353

688

3,041

21

मध्य प्रदेश

6,48,183

1,10,451

7,58,634

22

महाराष्ट्र

9,93,343

1,15,712

11,09,055

23

मणिपुर

48,008

2,238

50,246

24

मेघालय

28,248

1,200

29,448

25

मिजोरम

20,787

4,744

25,531

26

नगालैंड

28,196

5,327

33,523

27

ओडिशा

4,52,863

1,41,042

5,93,905

28

पुडुचेरी

9,455

1,024

10,479

29

पंजाब

1,48,060

32,542

1,80,602

30

राजस्थान

7,83,722

1,47,570

9,31,292

31

सिक्किम

16,501

1,228

17,729

32

तमिलनाडु

3,75,111

49,334

4,24,445

33

तेलंगाना

2,84,058

1,14,020

3,98,078

34

त्रिपुरा

88,354

19,188

1,07,542

35

उत्तर प्रदेश

11,56,209

1,54,425

13,10,634

36

उत्तराखंड

1,39,169

11,833

1,51,002

37

पश्चिम बंगाल

8,16,495

1,07,100

9,23,595

38

अन्य

4,69,356

39,098

5,08,454

 

कुल

1,12,06,188

18,60,859

1,30,67,047

 

1 मार्च से देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग, जिन्हें कोई दूसरी बीमारी है, उनका कोविड-19 टीकाकरण शुरू होगा।

 

24 फरवरी 2021 को, केंद्र ने टीकाकरण की गति में सुधार पर ध्यान देने के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक की थी।

 

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मार्च 21 से कोविड-19 टीकाकरण सत्र का विस्तार करने के लिए सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के साथ सीजीएचएस और पीएम-जेएवाई के साथ पैनल में शामिल अस्पतालों तक विस्तारित करने की सलाह दी गई है।

 

चार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने 75 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को पहली खुराक के लिए टीकाकरण किया है। ये हैं - राजस्थान, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और गुजरात।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001L9FY.jpg

 

आठ राज्यों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 80 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया है। ये हैं - बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार दीप समूह।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LMYA.jpg

 

दूसरी ओर, चार राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 50 प्रतिशत से कम टीकाकरण की सूचना दी है। ये हैं - नागालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुदुचेरी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003I4B4.jpg

 

छह राज्यों ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पहली खुराक के 60 प्रतिशत से अधिक के टीकाकरण की कवरेज दर्ज की है। ये है - दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0045D9P.jpg

 

दूसरी ओर, आठ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स के 25 प्रतिशत से कम के कवरेज की सूचना दी है। ये हैं - अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मणिपुर, असम, मेघालय, केरल और पुदुचेरी।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005J40Y.jpg

5 राज्य जिन्होंने सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किए हैं, वे हैं- यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र।

 

अब तक 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। आज की तारीख तक जिन 51 मामलों में लोगों अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा उनमें 26 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी जबकि तेईस लोगों की मौत हुई है। वहीं दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, एम्स भुवनेश्वर में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है।

आज तक 45 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। इन 45 में से 23 लोगों की अस्पताल में मौत हुई है जबकि 22 लोगों की अस्पताल के बाहर मौत हुई है।

आज तक गंभीर और गंभीर प्रतिकूल असर या मौत का कोई भी मामला टीकाकरण से जुड़ा हुआ नहीं है।

पिछले 24 घंटों में एक नई मौत हुई हैं।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के निवासी,  52 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु, 7 दिन बाद कार्डियोजेनिक शॉक के कारण एक्यूट किडनी इंजरी से हुई।

 

****

 

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1701016) Visitor Counter : 214