स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट


देशभर में 15 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ

टीकाकरण अभियान के 8वें दिन शाम 6 बजे तक 1,46,598 लोगों का टीकाकरण किया गया

वैक्सीन लेने वाले केवल 0.0007% लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय टीकाकरण के जरिये 13 विदेशी देशों के इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम मैनेजर्स के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है

Posted On: 23 JAN 2021 7:31PM by PIB Delhi

देश भर में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आठवें दिन भी आयोजित किया गया।

टीकाकरण अभियान के 8वें दिन शाम 6 बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की कुल संख्या आज 15 लाख को पार कर गई। प्रोविजनल रिपोर्ट के मुताबिक 27,776  सत्रों में शाम छह बजे तक कुल 15,37,190 लाभार्थियों को टीका लगा। आज शाम 6 बजे तक 3,368 सत्र आयोजित किए गए।

देशभर में आयोजित टीकाकरण अभियान के 8वें दिन शाम 6 बजे तक 1,46,598 लाभार्थियों को टीका लगा। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी हो जाएगी।

क्रमांक संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका लगवाने वाले लाभार्थी

(प्रारंभिक आंकड़े)

1

अंडमान और निकोबार दीप समूह

530

2

आंध्र प्रदेश

11,562

3

अरुणाचल प्रदेश

525

4

बिहार

12,165

5

चंडीगढ़

345

6

छत्तीसगढ़

8,138

7

दादर और नगर हवेली

83

8

दमन और दीव

189

9

दिल्ली

6,111

10

गोवा

615

11

गुजरात

22,063

12

हरियाणा

9,188

13

हिमाचल प्रदेश

3,935

14

जम्मू और कश्मीर

1,820

15

कर्नाटक

3,669

16

केरल

6,012

17

लद्दाख

157

18

लक्षदीप

81

19

महाराष्ट्र

21,751

20

मणिपुर

396

21

मेघालय

158

22

मिजोरम

322

23

ओडिशा

14,892

24

पुडुचेरी

381

25

पंजाब

8,968

26

राजस्थान

7,900

27

तमिलनाडु

4,642

 

पूरे भारत में

1,46,598

 

टीकाकरण अभियान के 8वें दिन शाम 6 बजे तक वैक्सीन लगवाने वाले कुल 123 लोगों में प्रतिकूल असर देखा गया।

अब तक कुल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वैक्सीन लेने वाले केवल 0.0007% लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक शख्स को आंध्र प्रदेश के गुंटुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है जिसे 20 जनवरी 2024 को वैक्सीन दी गई थी।

अब तक 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले 56 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि कार्डियो-पल्मोनरी बीमारी मौत की वजह थी और टीकाकरण से इसका कोई लेना-देना नहीं था। इनमें से कोई भी मौत कोविड-19 टीकाकरण के कारण नहीं हुई है। 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारतीय टीकाकरण के जरिये 13 विदेशी देशों (बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्राजील, मालदीव, मॉरीशस, मंगोलिया, मोरक्को, म्यांमार, नेपाल, ओमान, सेशेल्स और श्रीलंका) के इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम मैनेजर्स के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान टीकाकरण के सभी पहलुओं को 2 दिनों में बताया गया।

फिलहाल, कोवैक्सीन का 12 राज्य उपयोग कर रहे हैं। इनके अलावा सात नए राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल अगले सप्ताह से कोवैक्सीन का उपयोग करना शुरू कर देंगे। आज इन 7 राज्यों के सभी कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आईसीएमआर) द्वारा ओरियंटेशन कार्यक्रम कार्यान्वित किया गया था, इसमें कार्यान्वयन प्रोटोकॉल के सभी पहलुओं के बारे में बताया गया।.

****

एमजी/एएम/वीएस



(Release ID: 1691826) Visitor Counter : 264