स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण पर अद्यतन


भारत में निर्मित दो स्‍वदेशी वैक्सीन के साथ, पहले दिन का कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित

3,352 सत्र आयोजित; 1,91,181 लाभार्थियों का टीकाकरण किया

देशव्यापी कार्यक्रम में 16,755 कार्मिक सक्रिय रूप से शामिल हुए

टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला नहीं

Posted On: 16 JAN 2021 8:32PM by PIB Delhi

भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुनिया में अब तक के सबसे बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान का देश में शुभारंभ किया।

 

      इस व्‍यापक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के पहले दिन का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया गया। अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार कुल 3,352 सत्र आयोजित किए गए थे, जिसमें 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। रक्षा संस्थानों में अतिरिक्त 3,429 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सत्र स्‍थलों के आयोजन में 16,755 कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

 

टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

टीकाकरण अभियान के लिए दो प्रकार के कोविड-19 टीकों की आपूर्ति की गई है :

    • कोविशील्‍ड वैक्सीन (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित) सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति की गई है।
    • कोवैक्सिन वैक्सीन (भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा निर्मित) इसकी आपूर्ति 12 राज्यों को की गई है।

 

देश भर के सभी कोविड-19 टीकाकरण सत्र स्थलों पर टीकों और रसद की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की गई। कुछ सत्र स्थलों पर लाभार्थी सूची अपलोड करने में हुए कुछ विलम्‍ब जैसे साधारण मुद्दों का भी सफलतापूर्वक समाधान शीघ्र कर दिया गया।

 

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

सत्र

लाभार्थी

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

2

225

आंध्र प्रदेश

332

18412

अरुणाचल प्रदेश

9

829

असम

65

3528

बिहार

301

18169

चंडीगढ़

4

265

छत्‍तीसगढ़

97

5592

दादर और नागर हवेली

1

80

दमन और दीव

1

43

दिल्‍ली

81

4319

गोवा

7

426

गुजरात

161

10787

हरियाणा

77

5589

हिमाचल प्रदेश

28

1517

जम्‍मू और कश्‍मीर

41

2044

झारखंड

48

3096

कर्नाटक

242

13594

केरल

133

8062

लद्दाख

2

79

लक्षद्वीप

1

21

मध्‍य प्रदेश

150

9219

महाराष्‍ट्र

285

18328

मणिपुर

10

585

मेघालय

10

509

मिजोरम

5

314

नगालैंड

9

561

ओडिसा

161

13746

पुद्दुचेरी

8

274

पंजाब

59

1319

राजस्‍थान

167

9279

सिक्किम

2

120

तमिलनाडु

161

2945

तेलंगाना

140

3653

त्रिपुरा

18

355

उत्‍तर प्रदेश

317

21291

उत्‍तराखंड

34

2276

पश्चिम बंगाल

183

9730

भारत (कुल)

3352

191181

***

एमजी/एएम/एसएस/एमबी



(Release ID: 1689312) Visitor Counter : 296