शिक्षा मंत्रालय
इस साल आईआईटी प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों की पात्रता शर्त से मिलेगी छूट, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
3 जुलाई, 2021 को आयोजित होगी जेईई (एडवांस) परीक्षा
प्रविष्टि तिथि:
07 JAN 2021 6:59PM by PIB Delhi
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज घोषणा की कि इस साल आईआईटी में प्रवेश लेने के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक की पात्रता शर्त से छूट दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जेईई (एडवांस)- 2021 परीक्षा 3 जुलाई, 2021 को एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित होगी। इस साल जेईई (एडवांस) परीक्षा आईआईटी खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाएगी।
****
एमजी/एएम/एमपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1686909)
आगंतुक पटल : 368