शिक्षा मंत्रालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री कल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2021के प्रारंभ होने की तारीखों की घोषणा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 30 DEC 2020 3:16PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ कल यानी 31 दिसंबर को शाम 6 बजेसीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2021 के प्रारंभ होने की तारीखों की घोषणा करेंगे। श्री निशंक ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

इससे पहले, शिक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत के दौरान, श्री पोखरियाल ने बताया कि सीबीएसई छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए 2021 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी में जुटा है।

 

EqdlYI-VEAM7bSE.jpg

***

एमजी/एएम/एसकेएस/सीएल/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1684769) आगंतुक पटल : 172
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Tamil