युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने भारतीयों से फिटनेस को प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया, लोगों से स्वस्थ और फिट राष्ट्र को प्रोत्साहित करने के लिए फिटनेस से जुड़े वीडियो साझा करने का अनुरोध किया
प्रविष्टि तिथि:
22 DEC 2020 6:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं फिट इंडिया के आह्वान को सशक्त करने के लिए केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने 22 दिसंबर को अपने फिटनेस वीडियो साझा किए और सभी भारतीयों से इस पहल में शामिल होने और अपने फिटनेस वीडियो साझा करने के लिए आग्रह किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'नया भारत, स्वस्थ भारत' की परिकल्पना के साथ लाखों लोग आए हैं। हम 'फिट इंडिया मूवमेंट' को और सशक्त कर सकते हैं। अपने फिटनेस से जुड़े वीडियोज मेरे साथ साझा कीजिए और हम मिलकर भारत को एक स्वस्थ एवं तंदुरुस्त राष्ट्र बनाते हैं।
एक ट्वीट संदेश में उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा 'फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज' को जारी रखना है।
'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' अभियान प्रधानमंत्री ने इस साल के आरंभ में शुरू किया था और यह अब राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। इस अभियान की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी सराहना की थी, जब एक ट्वीट संदेश में डब्ल्यूएचओ ने कहा था "डब्ल्यूएचओ भारत की शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने के लिए 'फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज' की पहल की प्रशंसा करता है।"
******
एमजी/एएम/डीटी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1682772)
आगंतुक पटल : 189