कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सीबीआई की संशोधित अपराध नियमावली जारी की
प्रविष्टि तिथि:
21 DEC 2020 6:49PM by PIB Delhi
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अन्तरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान सीबीआई की संशोधित अपराध नियमावली जारी की। कार्यक्रम के दौरान सीबीआई के निदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 15 साल बाद सीबीआई की संशोधित अपराध नियमावली को तैयार करने के लिए सीबीआई को बधाई दी। सीबीआई की इस संशोधित नियमावली को कानून, जाँच की तकनीक और प्रक्रियाओं में हुए नवीमतम बदलावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।


<><><><><><>
एमजी/एएम/पीजी/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1682594)
आगंतुक पटल : 288