प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से बातचीत की


चक्रवाती तूफान के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 27 NOV 2020 9:59PM by PIB Delhi

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से बातचीत की और राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवात और भारी वर्षा की स्थिति पर चर्चा की। बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए केंद्रीय दलों को तमिलनाडु भेजा जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि इस आपदा में प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि पीएमएनआरएफ से प्रदान की जाएगी।

 

***

एमजी/एएम/एसएस/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1676684) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam