युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
कोविड पॉज़िटिव पाये गए पैरा-तीरंदाज़ अंकित को अस्पताल से छुट्टी दी गई, दस दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहने की सलाह दी गई
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2020 7:00PM by PIB Delhi
कोविड पॉज़िटिव पाए गए पैरा-तीरंदाज़ अंकित को आज अस्पताल से छुट्टी दी गई। अंकित को कोरोनो वायरस जांच में पॉज़िटिव पाये जाने के बाद 13 अक्टूबर को सोनीपत के भगवान दास अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 10 दिनों के लिए घर पर ही पृथकवास में रहने की सलाह दी गई। अंकित का परिवार उसे वापस लेने आया है। अब वह घर पर ही पृथकवास में रहेगा।
अंकित 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण-साई सोनीपत में शुरू हुए राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण में शामिल था। उसने कोविड की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जमा करने के बाद शिविर में प्रशिक्षण शुरू किया था। शिविर के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार अंकित का नमूना 12 अक्टूबर को एक बार फिर से लिया गया था। इसमे उसकी जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी।
*******
एमजी/एएम/एमकेएस/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1667257)
आगंतुक पटल : 169