उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदने के लिए 41,084 किसानों को करीब 1,082 करोड़ रूपये का भुगतान  


खरीफ विपणन मौसम 2020-21 के लिए न्‍यूनतम सम‍र्थन मूल्‍य पर कपास की खरीद शुरू

Posted On: 04 OCT 2020 5:26PM by PIB Delhi

धान खरीद करने वाले राज्‍यों के बीच 2020-21 के लिए धान की खरीद शुरू हो गई है। 03.10.2020 को खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान की संचयी खरीद 5,73,339 मीट्रिक टन थी। इससे कुल 41,084 किसानों को लाभ मिला और एमएसपी का कुल प्रवाह करीब 1,082.464 करोड़ रूपये रहा।   

खरीफ विपणन मौसम 2020-21 के दौरान कपास की खरीद 1 अक्‍तूबर, 2020 से शुरू हुई। 3-01-2020 को भारतीय कपास निगम ने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के अंतर्गत 40.80 लाख रूपये मूल्‍य की संचयी मात्रा की 147 गांठें खरीदी जिससे 29 किसानों को लाभ मिला। 

 

****

एमजी/एएम/केपी/डीए-



(Release ID: 1661608) Visitor Counter : 218