पर्यटन मंत्रालय

केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थान और भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Posted On: 28 AUG 2020 10:57AM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए सतत रूप से काम कर रहा है। कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं कैटरिंग प्रौद्योगिकी परिषद से संबद्ध केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थान और भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान ने 8 मई 2020 से 24 अगस्त, 2020 तक एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया। इन गतिविधियों में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप लोगोने उत्साह से भाग लिया।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत गतिविधियों का विवरण निम्नलिखित है-

  • मई, 2020 में 20 केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान में 27 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 32 राज्यों के 6141 लोगों ने भागीदारी की।
  • जून, 2020 में 20 केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान में 52 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 26 राज्यों के 4167 लोगों ने भागीदारी की।
  • जुलाई, 2020 में 20 केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान में 17 गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 26 राज्यों के 2966 लोगों ने भागीदारी की।
  • 24 अगस्त, 2020 तक 20 केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थानों ने 26 राज्यों में 20 गतिविधियों का प्रस्ताव रखा है और अब तक 5 केंद्रीय संस्थानों ने कार्यक्रम का संचालन किया है। 15 संस्थानों के कार्यक्रम निर्धारित हैं।
  • कोविड-19 के बाद फेयर एंड फूड फ़ेस्टिवल पर ऑनलाइन विचार-विमर्श का आयोजन
  • इन गतिविधियों में वर्चुअल ऑनलाइन क्विज, वेबिनार और होटल प्रबंधन संस्थान बेगलुरु तथा देहरादून के बीच क्विज का आयोजन शामिल है।
  • मणिपुर और नगालैंड पर केंद्रित भारतीय शेफ द्वारा क्षेत्रीय पाक शैली और क्षेत्रीय खाने पर वेबिनार।
  • दादरा और नगर हवेली की संस्कृति, कला और पाक शैली पर ऑनलाइन क्विज और वेबिनार
  • कश्मीर और तमिलनाडु के पारस्परिक संबंधों पर सांस्कृतिक यात्रा और कश्मीर में पर्यटन पर जूम के प्रयोग द्वारा वर्चुअल वेबिनार।
  • होटल प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के छात्रों और पंडित रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर के प्रतिनिधियों के बीच ऑनलाइन बैठक का आयोजन। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ और गुजरात की कला, संस्कृति और पाक शैली पर वेबिनार, ऑनलाइन विचार-विमर्श प्रतियोगिता और व्यंजन विधि का सीधा प्रदर्शन
  • आंध्र प्रदेश और पंजाब की पाकशैली की विश्लेषणात्मक तुलना पर विशेषज्ञों द्वारा वेबिनार के माध्यम से पैनल विचार-विमर्श। इसमें छात्रों ने भी भागीदारी की। होटल प्रबंधन संस्थान जयपुर के छात्रों के लिए अद्भुत असम, होटल प्रबंधन संस्थान गुवाहाटी के छात्रों के लिए वेबिनार द्वारा राजस्थान का स्वाद का आयोजन। होटल प्रबंधन संस्थान हाजीपुर के छात्रों के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के विषय पर भूगोल, इतिहास, संस्कृति, खेल पर्यटन और भारत के संबंध में सभी विषयों पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की आयोजन।
  • हरियाणा की पाक शैली पर होटल प्रबंधन संस्थान हैदराबाद द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुति। उत्तरप्रदेश की पाक शैली और संस्कृति पर वेबिनार का आयोजन जिसमें होटल प्रबंधन संस्थान शिलांग और लखनऊ के छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही होटल प्रबंधन संस्थान मुंबई द्वारा ओडिशा के प्रसिद्ध व्यंजन पर वीडियो जारी किया गया। सोशल मीडिया पर ओडिशा की पाक शैली पर ऑनलाइन क्विज तथा ऑनलाइन कालेज प्रतियोगिता।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018QXB.jpg

  • होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा हिमाचल प्रदेश की पाक शैली, संस्कृति तथा नगालैंड के हॉर्नबिल उत्सव, पहनावे पर पर्यटन राज्य ऑनलाइन कार्यक्रम, पर्यटक स्थल और श्रेत्रीय पाक शैली पर राज्यों के बीच वेबिनार का आयोजन।
  • केरल में पर्यटन स्थल पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, मणिपुर की परंपरागत कला पर कला प्रतियोगिता, गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर संबंधित राज्यों के बीच ऑनलाइन फूड वीडियो प्रतियोगिता और होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा मेघालय की पाक शैली पर लेख प्रतियोगिता।
  • होटल प्रबंधन संस्थान ग्वालियर और शिमला के संकाय सदस्यों द्वारा वर्चुअल निबंध प्रतियोगिता और सीधे खाना बनाने का प्रदर्शन।
  • सीआईएचएम चेन्नई द्वारा जम्मू,कश्मीर और लद्धाख के कौतुहल विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता। होटल प्रबंधन संस्थान गुरदासपुर द्वारा आंध्रप्रदेश और पंजाबी व्यंजन पर ऑनलाइन डिबेट सत्र, व्यंजन जागरूकता गतिविधि पर वेबिनार का आयोजन। आईएचएम गुवाहाटी द्वारा असम के हस्तशिल्प पर ऑनलाइन प्रस्तुति।
  • आईएचएम पूसा, नई दिल्ली द्वारा समुदाय आधारित पर्यटन, कोविड-19 के बाद वर्चुअल आहार वॉक, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली का गली का खाना, दिल्ली का खाना पहले और अब  पर वेबिनार का आयोजन

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CA34.jpg

  • एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर आईआईटीटीएम के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन। 27 मई, 2020 को पहले चरण में मध्यप्रदेश, मणिपुर और नगालैंड के जोड़ीदार राज्यो के बीच क्विज का आयोजन।

अखिल भारतीय विषय पर 29 मई, 2020 को अंतिम चरण का आयोजन।

  • आईआईटीटीएम ने मेरा शहर मेरी संस्कृति पर ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजन किया। प्रतियोगिता में भागीदारो ने तीन वर्गों में अपनी प्रविष्ठि दाखिल की।

          विद्यालय के छात्र (कक्षा 6 से 12)

          कालेज छात्र (स्नातक और स्नातकोत्तर)

          सार्वजनिक श्रेणी (उपरोक्त दोनो श्रेणियों में न आने वाले लोग)

प्रतियोगिता द्विभाषिक था और भागीदारों को एक सप्ताह के भीतर अपने निबंध प्रस्तुत करने थे। तय सीमा के भीतर आईआईटीटीएम को पूरे भारत से 135 निबंध मिले।

प्रतियोगिता के पहले चरण का आयोजन 17 जून, 2020 को हुआ जिसमें छात्रों को गुजरात और छत्तीसगढ़ जोड़ीदार राज्यों पर 100 प्रश्नों का उत्तर देना था। प्रत्येक समूह में से 5 छात्रों ने अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त की।

छात्र समूह के लिए अंतिम चरण का आयोजन 26 जून, 2020 को जोड़ीदार राज्यों महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच हुआ। दूसरे समूह के लिए इसका आयोजन 30 जून, 2020 को जोड़ीदार राज्यों राजस्थान और असम के बीच हुआ।

आईआईटीटीएम ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत ऑनलाइन राष्ट्रीय कविता और कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें देश भर से लोग भागीदारी कर सकते थे और भागीदारों को उनके द्वारा लिखी गई कविता की प्रति के साथ कविता का वीडियो भेजना था।

प्रतियोगिता का निर्णय कविता के विषय, भाषा के प्रयोग, कविता की मौलिकता और व्याख्या की कला के आधार पर किया गया।           

*****

एमजी/एएम/एजे/एसएस



(Release ID: 1649226) Visitor Counter : 320