PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 09 AUG 2020 6:13PM by PIB Delhi

 

Coat of arms of India PNG images free download

 

 

 

 

(पिछले 24 घंटों में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

भारत ने एक दिन में 7,19,364 परीक्षणों के नए शिखर को छुआ; अब तक कुल 2,41,06,535 परीक्षण किए जा चुके हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज 14,80,884 के उच्च स्तर पर पहुंच गई है, ठीक होने (रिकवरी) की दर बढ़कर 68.78 प्रतिशत हुई।

आज सक्रिय मामलों की संख्या 6,28,747 है।

कोरोना के मामलों में मृत्यु दर में और गिरावट आई है और आज यह सुधरकर 2.01 प्रतिशत हुई।

प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्त पोषण सुविधा आरंभ की।

श्री पीयूष गोयल ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में व्यापारियों की भूमिका की सराहना की।

 

भारत ने एक दिन में 7,19,364 परीक्षणों के नए शिखर को छुआ; अब तक कुल 2,41,06,535 परीक्षण किए जा चुके हैं

भारत ने एक दिन में 7 लाख से अधिक परीक्षणों के नए शिखर को छू लिया है। कई दिनों से एक दिन में 6 लाख से अधिक परीक्षणों की प्रवृत्ति को जारी रखते हुए भारत में कोविड परीक्षणों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 7,19,364 परीक्षण किए गए हैं। मरीजों के ठीक होने की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत ने कल एक दिन में सबसे अधिक ठीक होने के मरीजों के नए आंकड़े को छुआ जो 53,879 है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज 14,80,884 के उच्चत स्तर पर पहुंच गई है। यह संख्या सक्रिय मामलों की संख्या (आज 6,28,747) की दोगुनी है। ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 2.36 गुना के स्तर पर पहुंची, जो घरों पर आइसोलेशन या अस्पमतालों में चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं। ठीक हुए मरीजों की बड़ी संख्या के साथ ठीक होने (रिकवरी) की दर आज 68.78 प्रतिशत है। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय रोगियों के बीच बढ़ता अंतर यह दर्शाता है कि ठीक हुए मरीजों की संख्या अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेशन वाले मरीजों की तुलना में आज 8,52,137 अधिक है। कोरोना के मामलों में मृत्यु्दर में और गिरावट आई है और आज यह 2.01 प्रतिशत है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

डॉ. हर्षवर्धन ने टेली-मेडिसिन प्लेटफॉर्म ई-संजीवनी को लोकप्रिय बनाने में राज्यों के योगदान की सराहना की

केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ ई संजीवनीऔर ई-संजीवनी ओपीडीप्लेटफॉर्मों के बारे में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्रालय के टेली मेडिसिन सेवा प्लेटफॉर्मों पर 1.5 लाख टेली-परामर्श पूरे हो गए हैं। नवम्बर 2019 के बाद बहुत कम समय में ही ई संजीवनीऔर ई संजीवनी ओपीडीद्वारा टेली-परामर्श 23 राज्यों (जिसमें 75 प्रतिशत आबादी रहती है) द्वारा लागू किया गया और अन्य राज्य इसको शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने विजयवाड़ा के कोविड केन्द्र में आग के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विजयवाड़ा के कोविड केन्द्र में आग के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दु:ख व्यक्त‍ किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘विजयवाड़ा के कोविड केन्द्र में लगी आग से व्यथित हूं। मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि जितनी जल्दी संभव हो, घायल व्यक्ति स्वस्थ हो जायें। मैंने आंध्रप्रदेश के मुख्य्मंत्री श्री वाई.एस. जगन जी से वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और उन्हें सभी संभव सहायता का आश्वा‍सन दिया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना कोष के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्त पोषण सुविधा आरंभ की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने आज एक लाख करोड़ रुपये की कृषि अवसंरचना कोष के तहत वित्त पोषण सुविधा की एक नई योजना आरंभ की है। यह योजना समुदाय कृषक परिसंपत्तियों के निर्माण तथा फसल उपरांत कृषि अवसंरचना में किसानों, पैक्स, एफपीओ, कृषि उद्यमियों आदि की सहायता करेगी। आज, मंत्रिमंडल द्वारा योजना को अनुमोदित किये जाने के केवल 30 दिनों के बाद 2280 से अधिक कृषक सोसाइटी को 1000 करोड़ रुपये से अधिक की पहली मंजूरी दी गई। इस कार्यक्रम का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये किया गया तथा इसमें देश भर के लाखों किसानों, एफपीओ, सहकारी संघों, पैक्स एवं नागरिकों ने भाग लिया। इसी कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने लगभग 8.5 करोड़ किसानों को 17000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान योजना के तहत छठीं किस्त भी जारी की। नगदी लाभ बटन दबाने के साथ ही आधार प्रमाणित उनके बैंक खातों में सीधा हस्तांतरित हो गया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया कि किस प्रकार किसानों और कृषि क्षेत्र को इस योजना से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों और कृषि क्षेत्र को वित्तीय प्रोत्साहन उपलब्ध करायेगी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की भारत की क्षमता में बढ़ोतरी करेगी। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत के पास वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे फसल उपरांत प्रबंधन समाधानों में निवेश करने, और जैविक तथा प्रतिबलित खाद्यों जैसे क्षेत्रों में वैश्विक उपस्थिति का निर्माण करने की विशाल संभावना है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह योजना कृषि स्टार्ट-अप्स के लिए लाभ उठाने तथा प्रचालनों को बढ़ाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है और इस प्रकार एक ऐसे परितंत्र का निर्माण करता है जो देश के प्रत्येक हिस्से में किसानों तक पहुंचता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि अवसंरचना कोष के तहत वित्त पोषण सुविधा की शुरुआत पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

श्री पीयूष गोयल ने व्यापारियों से मेक इन इंडिया वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए ग्राहक जागरूकता अभियान आरंभ करने को कहा; लॉकडाउन के दौरान उनकी भूमिका की सराहना की

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में पूरी तरह योगदान देने के लिए व्यापारिक समुदाय की प्रशंसा की है। आज यहां वर्चुअल तरीके से परस्पर संवाद के जरिये राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर व्यापारी समुदाय से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ग्राहक जागरूकता अभियान आरंभ करना चाहिए, जिससे कि लोग मेक इन इंडिया वस्तुओं को खरीदें। श्री गोयल ने कोविड महामारी के दौरान और विशेष रूप से लॉकडाउन अवधि में इस अवसर पर खरे उतरने तथा देश के प्रत्येक हिस्से में अनिवार्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में व्यापारियों की भूमिका की सराहना की। श्री गोयल ने व्यापारिक समुदाय को आश्वासन दिया कि जल्द ही राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों को भी व्यापारी पेंशन स्कीम में शामिल करें।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

एनसीओई, बेंगलुरु में रखे गए पांच कोविड पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ी अब बेहतर स्थिति में

एनसीओई बेंगलुरु में रखे गए पांच हॉकी खिलाड़ी, जिनकी कोविड रिपोर्ट 7 अगस्त को पॉजिटिव आयी थी, अब ठीक हो रहे हैं। एसएआई के इन-हाउस डॉक्टर के साथ-साथ राज्य सरकार के एक डॉक्टर, जिन्हें एसएआई के अनुरोध पर प्रतिनियुक्त किया गया है, द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा, एसएआई ने मणिपाल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी ली हैं और उन डॉक्टरों ने भी खिलाड़ियों का उपचार किया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

आत्म-निर्भर भारत पहल के लिए रक्षा मंत्रालय की बड़ी कोशिश

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए), रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है, जिनके आयात के लिए निर्धारित समय सीमा के बाद उनके आगे के आयात पर प्रतिबंध होगा, जैसा कि संलग्न अनुलग्नक में संकेत दिया गया है। यह रक्षा क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह भारतीय रक्षा उद्योग को भविष्य में सशस्त्र बलों की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए अपने स्वयं के डिजाइन और विकास क्षमताओं का उपयोग करके या रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित प्रौद्योगिकियों को अपनाकर नकारात्मक सूची में शामिल वस्तुओं का निर्माण करने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

पंजाब: राज्य में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से चिंतित, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सबसे प्रभावित शहरों लुधियाना, जालंधर और पटियाला में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है, जबकि सभी बड़े शहरों/कस्बों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि वे सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर इस बीमारी के इलाज के लिए एकीकृत प्रबंधन योजना तैयार करें।

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद जिले ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ने का सराहनीय काम किया है और वर्तमान में जिले में दोगुने होने की दर घटकर 59 दिन की हो गई है, जो बहुत ही बेहतर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 मामलों की संख्या को कम करने के लिए अधिक से अधिक परीक्षण किए जाने चाहिए। इसके अलावा, जितना संभव हो, प्लाज्मा थेरेपी के साथ भी इलाज किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र: मुंबई से सटे रायगढ़ जिले को उत्तम गणपति की मूर्तियों के लिए जाना जाता है। हालांकि, कारीगरों को इस वर्ष कोविड-19 महामारी और परिणामी लॉकडाउन (पूर्णबंदी) के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मूर्ति निर्माताओं का कहना है कि वह घरेलू स्तर पर 40 प्रतिशत की गिरावट और निर्यात में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देख रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों ने 5 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है, शनिवार को 12,822 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5.03 लाख हो गई।

गुजरात: गुजरात में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 75.48 प्रतिशत हो गई है। राज्य में शनिवार को 1101 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई और स्वस्थ होने वाले भी 1135 रहे। आज की तारीख में सक्रिय मामलों की संख्या 14,530 है।

राजस्थान: राजस्थान सरकार ने कोविड-19 के लिए त्वरित और पूरी तरह सही परिणाम नहीं देने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट की जगह विश्वसनीय आरटी-पीसीआर परीक्षण का उपयोग करने का फैसला किया है। राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बढ़ती संख्या के बावजूद, यदि मृत्यु दर को नियंत्रण में रखा जाता है, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। राजस्थान में 51,924 सक्रिय मामले हैं और मृतकों का आंकड़ा 784 है।

गोवा: गोवा में, गोवा चिकित्सा महाविद्यालय के लगभग 20 चिकित्सक और 10 से 15 स्वास्थ्य कर्मी में नोवेल कोरोना-वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। गोवा में अब तक 8,206 कोविड मामले सामने हैं, जिनमें से अभी 2,232 सक्रिय मामले हैं।

केरल: राज्य में आज तीन और कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, उसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 106 हो गया है। सऊदी अरब में केरल के एक नागरिक ने भी इस वायरस से दम तोड़ दिया। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 9,507 नए कोविड मरीज सामने आए हैं। अधिकांश मामले स्थानीय प्रसार के माध्यम के ही हैं। इस बीच, और अधिक शवों की बरामदगी के साथ मुन्नार भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। अभी भी मलबे से 28 से अधिक शव बरामद किए गए हैं। राजस्व और स्वास्थ्य अधिकारी बाढ़ राहत शिविरों में कोविड प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही राज्य में अभी भी भारी वर्षा जारी है। राज्य में कल कोविड -19 के कुल 1,420 नए मामले सामने आए। 12,109 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है और पूरे राज्य में 1,48,241 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

तमिलनाडु: कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद, केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के यानम में आज से तीन दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है; वर्तमान में, यानम के पुडुचेरी में कुल 268 संक्रमित मरीज में से 113 सक्रिय मामले हैं। महामारी के बावजूद, तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय औसत से अधिक तेजी से बढ़ रही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव श्री जे. राधाकृष्णन का कहना है कि प्रत्येक मौत की गणना की जा रही है, कोविड-19 से कम-से-कम लोगों की मौत हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। कल राज्य में 5,883 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, 5043 मरीज स्वस्थ हुए, और 118 की मौत हुई। कुल कोविड मामले: 2,90,907; सक्रिय मामले: 53,481; मृतक: 4808; चेन्नई में सक्रिय मामले: 11,734.

कर्नाटक: राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेंगलुरु के ईएसआई अस्पताल राजाजीनगर में कोविड मरीजों की उच्च मृत्यु दर के कारणों का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। शनिवार को राज्य में 93 और मरीजों की मौत के बाद कोविड-19 बीमारी से मरने वालों की संख्या करीब तीन हजार से अधिक हो गई, जो बहुत ही घातक है। राज्य में कल एक दिन में 7,178 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें 2,665 मामले बेंगलुरु शहर में ही दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामले: 1,72,102; सक्रिय मामले: 79,765; कुल मृतक: 3091; स्वस्थ होने वाले: 89,238.

आंध्र प्रदेश: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विजयवाड़ा में आज सुबह आग लगने से कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत के लिए स्वर्ण पैलेस होटल और रमेश अस्पताल प्रबंधन पर मामला दर्ज किया गया है। होटल को लीज पर लिया गया था और इसे कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में बदल दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हादसे के समय 31 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के अनुसार 743 टीटीडी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं उनमें से 402 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि बाकियों का शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

तेलंगाना: 26 अप्रैल के बाद पहली बार वृहत हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में एक दिन में 500 से कम कोविड-19 मामले दर्ज किए गए है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,982 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, 1,669 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 12 मरीजों की मौत हुई है। इस नए 1,982 में से, जीएचएमसी में 463 मामले हैं। कुल मामले: 79,495; सक्रिय मामले: 22,869; मृतक: 627; अस्पताल से छुट्टी दे दी गई: 55,999.

असम: असम में, 16 जुलाई से 8 अगस्त के बीच कोविड-19 मरीजों की सकारात्मकता दर 18 प्रतिशत से घटकर 4.5 प्रतिशत पर आ गई है। प्रतिदिन दर्ज होने वाले संक्रिमतों की संख्या भी कम हो रही है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट के जरिए दी।

मणिपुर: मणिपुर में, "कोविड-19 और स्वदेशी पीपुल्स रेजिलिएशन" विषय के तहत, स्वदेशी लोगों का 26 वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज उखरुल में मनाया गया।

मिजोरम: राज्य में 8 अगस्त से 9 अगस्त की सुबह 11 बजे तक 43 नए मरीजों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 608 हो गई, जिनमें 312 सक्रिय और 296 स्वस्थ होने वाले मरीज हैं।

नागालैंड: नागालैंड में, आज परीक्षण किए गए 800 नमूनों में से, 93 में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें दीमापुर में 62, कोहिमा में 20, पेरेन में 8, मोन में 2 और जुनेहेबोटो में 1 है।

सिक्किम: सिक्किम में आज 6 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, अब तक राज्य में 494 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। इसके बाद, सक्रिय मरीजों की संख्या 371 रह गई है।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

 

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00923E0.jpg

***

एमजी/एएम/एसके/पीकेपी



(Release ID: 1644762) Visitor Counter : 239