सूचना और प्रसारण मंत्रालय

केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों से अनुरोध किया कि वे कोविड-19 के कारण नियोक्ताओं को वेतन न काटने या कम न करने की सलाह दें: पीआईबी फैक्ट चेक समाचार की पुष्टि करता है


कोविड-19 की राज्यवार रिपोर्ट

Posted On: 28 APR 2020 9:14PM by PIB Delhi

पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट ने आज उस ट्वीट की पुष्टि की, जिसमें दावा किया गया है कि श्रम मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों से अनुरोध किया है कि वे सभी प्रतिष्ठानों के नियोक्ताओं को कोविड-19 प्रकोप के बीच में कर्मचारियों का वेतन काटने या घटाने की सलाह दें।

 

 

एक अन्य पोस्ट में, फैक्ट चेक ने न्यूज पोर्टल से फैल रही उस अफवाह का भंडाफोड़ किया जिसमें दावा किया गया है कि जयपुर में एक साधु की चिलम (स्मोकिंग पाइप) की वजह से 300 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए। जयपुर के जिलाधिकारी कार्यालय ने सूचित किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी और यह खबर झूठी है।

 

 

राज्यवार रिपोर्ट

 

क्रमांक

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

कुल सक्रिय कोविड 19 मामले 

आज की तारीख तक ठीक/डिस्चार्ज कुल पॉजिटिव कोविड-19 मरीज

आज तक मौतों की संख्या 

1

हरियाणा

85

213

3

2

हिमाचल प्रदेश

10

25

1

3

पंजाब

213

98

19

4

चंडीगढ़

28

17

0

5

आंध्र प्रदेश

911

235

31

6

तेलंगाना

646

61

0

7

महाराष्ट्र

7308

1282

369

8

मध्य प्रदेश

2001

361

113

9

राजस्थान

1593

669

46

10

केरल

123

355

3

11

कर्नाटक

302

198

20

12

अरुणाचल प्रदेश

0

1

0

13

असम

9

27

1

14

मणिपुर

0

2

0

15

मेघालय

11

0

1

16

मिजोरम

1

0

0

17

नगालैंड

1

0

0

18

सिक्किम

0

0

0

19

त्रिपुरा

0

2

0

 

तमिलनाडु में आए 52 कोविड-19 पॉजिटिव में से 47 मामलों के साथ चेन्नई आज रेड बना रहा। जम्मू और कश्मीर में आज 19 नए मामले दर्ज किए गए। जम्मू में अब तक 58 और कश्मीर में कुल 507 मामले सामने आए हैं। 3,548 केस के साथ गुजरात सबसे ज्यादा कोविड पॉजिटिव केस के मामले में भारत में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र के बाद यहां मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा 162 है। छत्तीसगढ़ में केवल 37 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें 32 पहले ही ठीक हो चुके हैं। गोवा में कुल 7 केस मिले और इस समय वहां कोई भी सक्रिय कोविड 19 मरीज नहीं है।

 

एएम/एएस

 


(Release ID: 1619146)