कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

जम्मू और कश्मीर में कोरोना परीक्षण क्षमता प्रतिदिन 350 से अधिक नमूनों तक बढ़ी: डॉ. जितेंद्र सिंह

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2020 8:19PM by PIB Delhi

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर की कोरोना परीक्षण क्षमता प्रतिदिन 350 से अधिक नमूनों तक बढ़ गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि लगभग दो से तीन सप्ताह पहले तक, यहाँ एक दिन में मुश्किल से 50 नमूनों का परीक्षण करने की सुविधा थी।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में एक विस्तृत श्रव्य वार्तालाप में, डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर सरकार, विशेष रूप से स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना देखभाल और रोकथाम क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन और केंद्र शासित प्रदेश के चिकित्सा पेशेवरों की समर्पित टीम की भी प्रशंसा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य वित्तीय आयुक्त, श्री अटल डुल्लु की इस दिशा में किए गए उत्कृष्ठ प्रयासों और अन्य केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ करीबी समन्वय बनाए रखने के लिए प्रशंसा की।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तुलनात्मक रूप से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण का तेजी से पता लगाने का एक कारण यह भी है कि पहले कोरोना की जाँच के लिए एक दिन में लगभग 50 नमूने भेजने की क्षमता कुछ दिनों के भीतर अब सात से आठ गुना बढ़ गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Y6LW.jpg

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में, कोरोना महामारी के रूप में उभरी इस आकस्मिक चुनौती से निबटने के लिए जम्मू और कश्मीर ने अपने स्वास्थ्य ढांचे को उन्नत करने में तेजी से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए पृथक बिस्तरों की संख्या 1533 से बढ़कर 2372 बिस्तर हो गई है और 1689 अतिरिक्त बिस्तरों को सुनिश्चित करने की व्यवस्था जारी हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा जम्मू और कश्मीर समर्पित कोविड अस्पताल की प्रथम स्थापना करने वालों में से एक है, जिनकी संख्या अब बढ़कर 17 हो गई है। उन्होंने कहा आवश्यकता के अनुरूप, कोविड रोगियों के लिए निर्धारित आईसीयू बिस्तरों की संख्या को भी 25 से बढ़ाकर 209 कर दिया गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वेंटिलेटर की उपलब्धता के संदर्भ में सभी आवश्यकताओं के मद्देनज़र संभावित कोरोना रोगियों के लिए निर्धारित वेंटिलेटरों की पूर्व संख्या 46 से यह वर्तमान में बढ़कर 209 हो चुकी हैं। इसी तरह से पृथक बिस्तरों की संख्या में भी 7,909 से 26,943 तक लगभग चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संक्रामक रोगाणुओं से मुक्त प्रवेश मार्गो की स्थापना और आयुष दवाओं के वितरण के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न दिशानिर्देशों का शीघ्र पालन करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश सरकार को इसका श्रेय देते हुए उसकी सराहना की।

****

एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1614930) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Punjabi , English , Urdu , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada