रेल मंत्रालय

भारतीय रेलवे ने सभी महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ने के लिए 58 मार्गों पर 109 समय-सारणी वाली पार्सल ट्रेनें शुरू की हैं।


पहली बार पार्सल ट्रेनों के लिए इतनी बड़ी संख्या में समय-सारणी निर्धारित की गई है

स्थानीय उद्योग, ई-कॉमर्स कंपनियां, इच्छुक समूह, व्यक्ति और कोई अन्य संभावित लोडर पार्सल बुक करा सकते हैं

इसकी जानकारी एनटीईएस वेबसाइट पर भी उपलब्ध है

Posted On: 08 APR 2020 6:37PM by PIB Delhi

पूरे देश में आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के लिए, भारतीय रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं और अन्य वस्तुओं के राष्ट्रव्यापी परिवहन के लिए समय-सारणी वाली पार्सल ट्रेनों की निर्बाध सेवाएं शुरू की हैं। इससे सामान्य नागरिकों, उद्योग और कृषि के लिए बहुत ही आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

 

लॉक-डाउन शुरू होने के बाद से विशेष पार्सल स्पेशल ट्रेनों के लिए लगभग 58 मार्गों (109 ट्रेनों) को अधिसूचित किया गया है। 5 अप्रैल 2020 तक, 27 मार्गों को अधिसूचित किया गया, जिनमें से 17 मार्ग नियमित रूप से निर्धारित सेवाओं वाले हैं, जबकि शेष केवल एकल यात्रा के लिए है। बाद में, 40 नए मार्गों की पहचान की गई है और उन्हें अधिसूचित किया गया है (साथ ही पिछले कुछ मार्गों की आवृत्ति बढ़ा दी गई है)। इसके द्वारा भारत के लगभग सभी महत्वपूर्ण शहर तेजी के साथ महत्वपूर्ण वस्तुओं के परिवहन से जुड़ जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन सेवाओं को और बढ़ाया जाना अपेक्षित है।

 

ग्राहकों की मांग के अनुसार समय-सारणी वाली पार्सल गाड़ियों की योजना बनाई गई है। समय-सारणी वाली पार्सल गाड़ियां देश के महत्वपूर्ण गलियारों को जोड़ती हैं अर्थात दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु। इसके अलावा, देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए, गुवाहाटी के लिए भी यथोचित कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है।

 

इन ट्रेनों के माध्यम से जुड़ने वाले अन्य महत्वपूर्ण शहर हैं भोपाल, इलाहाबाद, देहरादून, वाराणसी, अहमदाबाद, वडोदरा, रांची, गोरखपुर, तिरुवनंतपुरम, सलेम, वारंगल, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम, राउरकेला, बिलासपुर, भुसावल, टाटानगर, जयपुर, झांसी, आगरा, नासिक, नागपुर, अकोला, जलगांव, सूरत, पुणे, रायपुर, पटना, आसनसोल, कानपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर, ग्वालियर, मथुरा, नेल्लोर और जबलपुर इत्यादि।

 

भारतीय रेलवे ग्राहकों की मांग के अनुसार इस अवधि के दौरान अन्य पार्सल ट्रेनें भी चला रही है-जिसमें शामिल हैं:

 

i. दुध स्पेशल, पालनपुर (गुजरात) से पलवल (दिल्ली के नजदीक) और रेनिगुंटा (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली तक

ii. दुग्ध उत्पाद, कांकरिया (गुजरात) से कानपुर (यूपी) और सांकरेल (कोलकाता के पास) तक

iii. खाद्य उत्पाद, मोगा (पंजाब) से चांगसारी (असम) तक

 

समय-सारणी वाली पार्सल ट्रेनें उन मार्गों पर भी चलाई जा रही हैं जहाँ पर माँग कम है, जिससे देश का कोई भी हिस्सा असंबद्ध न रहे। कुछ ट्रेनें केवल 2 पार्सल वैन या 1 पार्सल वैन और ब्रेक वैन के साथ चलाई जा रही हैं।

 

विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई ये पार्सल ट्रेनें इस प्रकार हैं:

 

क्रम सं.

जोन

पार्सल स्पेशल ट्रेनों का जोड़ा

1

पश्चिम रेलवे

12 जोड़े

2

मध्य रेलवे

07 जोड़े

3

पश्चिम मध्य रेलवे

05 जोड़े

4

उत्तर रेलवे

08 जोड़े

5

उत्तर पश्चिम रेलवे

01 जोड़ा

6

दक्षिण रेलवे/दक्षिण पश्चिम रेलवे

10 जोड़े

7

दक्षिण मध्य रेलवे

05 जोड़े

8

दक्षिणपूर्व रेलवे

03 जोड़े

9

दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे

04 जोड़े

10

उत्तर मध्य रेलवे

01 जोड़ा

11

पूर्व तटीय रेलेवे

02 जोड़े

12

पूर्वोत्तर रेलवे

01 जोड़े

13

पूर्व रेलवे

07 जोड़े

14

पूर्वमध्य रेलवे

01 जोड़ा

 

(यह जानकारी 8 अप्रैल के सुबह तक की है, और इसमें आगे नियमित रूप से संशोधन होने की संभावना है।)

 

मार्गों की सूची

 

क्रम सं.

कहां से

कहां तक

पार्सल ट्रेन नं.

 

मध्य रेलवे

1

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

नागपुर

00109

नागपुर

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

00110

2

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

वाडी

00111

वाडी

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

00112

3

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

शालीमार

00113

शालीमार

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

00114

4

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

मद्रास

00115

मद्रास

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

00116

5

चंगसारी

कल्याण

00104

 

 

पूर्व रेलवे

 

1

हावड़ा

नई दिल्ली

00309

नई दिल्ली

हावड़ा

00310

2

सियालदह

नई दिल्ली

00311

नई दिल्ली

सियालदह

00312

3

सियालदह

गुवाहाटी

00313

गुवाहाटी

सियालदह

00314

4

हावड़ा

गुवाहाटी

00303

गुवाहाटी

हावड़ा

00304

5

हावड़ा

जमालपुर

00305

जमालपुर

हावड़ा

00306

6

सियालदह

        मालदा टाउन

00315

मालदा टाउन

सियालदह

00316

7

हावड़ा

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

00307

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

हावड़ा

00308

 

 

पूर्वमध्य रेलवे 

1

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

सहरसा

00302

सहरसा

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

00301

 

 

पूर्व तटीय रेलेवे 

1

विशाखापट्टनम

कटक

00532

कटक

विशाखापट्टनम

00531

2

विशाखापट्टनम

संबलपुर

00530

संबलपुर

विशाखापट्टनम

00529

 

 

उत्तर रेलवे

 

1

नई दिल्ली

गुवाहाटी

00402

गुवाहाटी

नई दिल्ली

00401

2

अमृतसर

हावड़ा

00464

हावड़ा

अमृतसर

00463

3

दिल्ली

जम्मू तवी

00403

जम्मू तवी

दिल्ली

00404

4

कालका

अम्बाला

00454

अम्बाला

कालका

00453

5

देहरादून

दिल्ली

00434

दिल्ली

देहरादून

00433

 

 

उत्तर मध्य रेलवे 

1

प्रयागराज

झांसी

00436

झांसी

प्रयागराज

00435

 

 

पूर्वोत्तर रेलवे 

1

मंडुआडीह

काठगोदाम

00501

काठगोदाम

मंडुआडीह

00502

 

 

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 

1

न्यू गुवाहाटी

अगरतला

 

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे 

1

जयपुर-रेवाड़ी-जोधपुर-अहमदाबाद-जयपुर

00951

2

जयपुर-अहमदाबाद-जोधपुर-रेवाड़ी-जयपुर

00952

 

 

दक्षिण रेलवे

 

1

मद्रास

नई दिल्ली

00646

नई दिल्ली

मद्रास

00647

2

मद्रास

कोयम्बटूर

00653

कोयम्बटूर

मद्रास

00654

3

चेन्नई एग्मोर

नागेरकोइल

00657

नागेरकोइल

चेन्नई एग्मोर

00658

4

तिरुवनन्तपुरम

कोझीकोड

00655

कोझीकोड

तिरुवनन्तपुरम

00656

 

 

दक्षिण मध्य रेलवे 

1

सिकंदराबाद

हावड़ा

 

हावड़ा

सिकंदराबाद

 

2

रेणिगुंटा

सिकंदराबाद

00769

सिकंदराबाद

रेणिगुंटा

00770

3

रेणिगुंटा

सिकंदराबाद

00767

सिकंदराबाद

रेणिगुंटा

00768

4

काकीनाडा

सिकंदराबाद

00765

सिकंदराबाद

काकीनाडा

00766

5

रेणिगुंटा

निजामुद्दीन

00761 (दुध)

 

 

दक्षिणपूर्व रेलवे 

1

शालिमार

रांची

00801

रांची

शालिमार

00802

2

शालिमार

चांगसारी

00803

चांगसारी

शालिमार

00804

 

 

दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे 

1

दुर्ग

छपरा

00875

छपरा

दुर्ग

00876

2

दुर्ग

अंबिकापुर

00873

अंबिकापुर

दुर्ग

00874

3

दुर्ग

कोरबा

00871

कोरबा

दुर्ग

00872

4

इतवारी

टाटा

00881

टाटा

इतवारी

00882

दक्षिण पश्चिम रेलवे

1

यशवंतपुर

गोरखपुर

00607

गोरखपुर

यशवंतपुर

00608

2

यशवंतपुर

निजामुद्दीन

00605

निजामुद्दीन

यशवंतपुर

00606

3

यशवंतपुर

हावड़ा

00603

हावड़ा

यशवंतपुर

00604

4

गुवाहाटी

यशवंतपुर

00610

 

 

 

 

पश्चिम रेलवे

1

बांद्रा टर्मिनस

लुधियाना

00901

लुधियाना

बांद्रा टर्मिनस

00902

2

मद्रास

कांकरिया

00908

3

अहमदाबाद

गुवाहाटी

00915

गुवाहाटी

अहमदाबाद

00916

4

सूरत

भागलपुर

00917

भागलपुर

सूरत

00918

5

मुंबई सेंट्रल

फिरोजपुर

00911

फिरोजपुर

मुंबई सेंट्रल

00912

6

पोरबन्दर

शालिमार

00913

शालिमार

पोरबन्दर

00914

7

लिंच

शालचापारा

00909

शालचापारा

लिंच

00910

8

भुज

दादर

00924

दादर

भुज

00925

9

बांद्रा टर्मिनस

ओखा

00921

ओखा

बांद्रा टर्मिनस

00920

 

 

 

 

पश्चिम मध्य रेलवे

1

भोपाल

ग्वालियर

 

ग्वालियर

भोपाल

 

2

इटारसी

बीना

 

बीना

इटारसी

 

3

भोपाल

खांडवा

 

खांडवा

भोपाल

 

4

रीवा

अनूपपुर

 

अनूपपुर

रीवा

 

5

रीवा

सिंगरौली

 

सिंगरौली

रीवा

 

 

 

 

 

कुल मार्ग: 58

 

 

 

 

 

 

 

 

अब तक लगभग 32 जोड़ी पार्सल स्पेशल को इंटर-रेलवे (लंबी दूरी) के रूप में अधिसूचित किया गया है, जबकि शेष अंतर-रेलवे (कम दूरी) के हैं।

 

इन पार्सल स्पेशल ट्रेनों के लिए कुछ लंबे रूट निम्न हैं:

1) कल्याण - संतरागाछी

2) कल्याण चांगसारी

3) नई दिल्ली चेन्नई

4) सलेम - भटिंडा

5) सलेम - हिसार

6) यशवंतपुर - हजरत निजामुद्दीन

7) यशवंतपुर - हावड़ा

8) यशवंतपुर - गोरखपुर

9) यशवंतपुर - गुवाहाटी

10) अहमदाबाद गुवाहाटी

11) करम्बेली - चांगसारी

12) कांकरिया संकरैल

 

इन ट्रेनों के माध्यम से पार्सल पहुंचाने की सुविधा का लाभ कोई भी व्यक्ति या कंपनी उठा सकता है। उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पूरे देश में निम्नलिखित वस्तुओं का परिवहन किया जा रहा है:

 

i. विकारी खाद्य (अंडे, फल, सब्जियां, मछली सहित)

ii.दवाएं, चिकित्सा उपकरण, मास्क

iii. दूध और डेयरी उत्पाद

v.बीज (कृषि उपयोग के लिए)

v.अन्य सामान्य वस्तुएं जैसे ई-कॉमर्स कन्साइनमेंट, पैक किए हुए खाद्य पदार्थ, पुस्तकें, स्टेशनरी, पैकिंग सामग्री आदि

 

सभी व्यवहार्य स्थानों पर ट्रेनों को ऑन-रूट स्टॉपेज दिया गया है, जिससे पार्सल की यथासंभव अधिकतम निकासी की जा सके। जोनल रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के टाइम-टेबल को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा रहा है। इसके अलावा नियमित ग्राहकों और सरकारी एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

********

एएम/एके-

 



(Release ID: 1612418) Visitor Counter : 245