इस्‍पात मंत्रालय

श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कोविड-19 पर सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रतिक्रिया जानने के लिए इस्‍पात मंत्रालय के सीपीएसई के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंस की

प्रविष्टि तिथि: 31 MAR 2020 3:26PM by PIB Delhi

केन्‍द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री श्री धर्मेन्द्रप्रधान ने कोविड-19 पर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया जानने के लिए इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत इस्पात मंत्रालय और सीपीएसई के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान इस्‍पात राज्‍य मंत्री श्रीफग्गन सिंह कुलस्ते और मंत्रालय में सचिव श्रीबिनॉय कुमार भी मौजूद थे। बैठक में निम्‍नलिखित फैसले किए गए:

1. केन्‍द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्यम (सीपीएसई) अपने कार्यस्थल, कस्‍बों, खानों, आदि में एक दूसरे से दूरी बनाए रखने (सोशल डिस्‍टेंसिंग) के सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करेंगे।

2. सीपीएसई ने कोविड-19 के संबंध में स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय और/ या राज्य सरकारों को जिन अस्‍पतालों, क्‍वारनटीन सुविधाओं की जानकारी दी है, उन्‍हें पूरी तैयारी के साथ रखा जाए।

3. सीपीएसई सेलद्वारा शुरू की गई सेवा पहल (सेलद्वारा विकसित पोर्टल, जिसमें कर्मचारी और उनके परिवार सामाजिक क्षेत्र में कोई भी पहल करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं) को दोहरा सकता है। इस पहल के तहत, ‘अन्नदान’(पलायन करके आए श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों को भोजन खिलाना) पहल को इस्‍पात सीपीएसई पलायन करके आए मजदूरों, कमजोर वर्गों आदि के लिए तत्‍काल अपना सकता है।

इस बीच, कॉरपोरेट सामाजिक जिम्‍मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत प्रत्‍येक इस्‍पात सीपीएसई प्रधानमंत्री संरक्षण कोष में इस प्रकार योगदान देगा :

सीपीएसई का नाम

खर्च नहीं की गई सीएसआर राशि (2019-20) जिसे प्रधानमंत्री संरक्षण कोष में दिया जाएगा

वर्ष 2020-21 के लिए सीएसआर राशि जिसे प्रधानमंत्री संरक्षण कोष में जमा किया जाएगा

 

रुपये करोड़ में

सेल

5

25

आरआईएनएल

1.16

5

एनएमडीसी

5

150

एमओआईएल

3

45

मेकॉन

2.75

5

केआईओसीएल

0.10

10

एमएसटीसी

0.54

5

एफएसएनएल

-

5

कुल

17.55

250

       

 

********

एएम/ केपी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1609582) आगंतुक पटल : 212
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu