प्रधानमंत्री कार्यालय

पिछले 6 महीनों के दौरान लिए गए विभिन्‍न निर्णयों ने 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाया : प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 30 NOV 2019 9:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 6 महीनों के दौरान लिए गए विभिन्‍न निर्णयों ने 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास आदर्श से प्रेरित होकर और 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से सरकार, भारत को विकसित करने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान, सरकार ने कई फैसले लिए हैं, जिससे विकास में गति आई है, सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिला है और इससे भारत की एकता को मजबूती मिली है। उन्‍होंने कहा, "हम आने वाले समय में और भी अधिक करने की इच्छा रखते हैं, ताकि हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।"

 

 

*****

आरकेमीणा/आरएनएम/जेके/जीआरएस-4538   

 


(रिलीज़ आईडी: 1594598) आगंतुक पटल : 145
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Kannada