प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री 5वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

Posted On: 05 NOV 2019 3:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे 5वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

लोगों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति जागृत करना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के योगदान को दर्शाना और लोगों के लाभ के लिए इसके प्रसार को बढ़ावा देना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समावेशी विकास के लिए एक रणनीति तैयार करना इसका लक्ष्य है।

इस वर्ष महोत्सव का मूल विषय – राइजेन इंडिया – यानी रिसर्च (अनुसंधान), इनोवेशन (नवाचार) और साइंस इम्पावरिंग द नेशन (विज्ञान द्वारा राष्ट्र का सशक्तिकरण)   है।

 

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/डीएस-4013



(Release ID: 1590441) Visitor Counter : 279