प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के राज्योत्सव दिवस पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 01 NOV 2019 10:11AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों को राज्योत्सव दिवस पर शुभकामनाएं दी।

राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत कर्नाटक का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कर्नाटक राज्योत्सव भारत की प्रगति में कर्नाटक के उत्कृष्ट योगदान का उत्सव है। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की उत्साहपूर्ण प्रकृति प्रसिद्ध है। आने वाले समय में कर्नाटक के विकास की कामना करता हूं। ” 

******** 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/पीबी – 3921

 


(रिलीज़ आईडी: 1589899) आगंतुक पटल : 218
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam