प्रधानमंत्री कार्यालय
उच्चतम उदाहरण पेश करते हुए प्रधानमंत्री ने ममल्लापुरम तट पर सफाई की
परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयास के तहत उदाहरण पेश करते हुए तट पर बिखरा हुआ कचरा और प्लास्टिक उठाया
प्रविष्टि तिथि:
12 OCT 2019 10:06AM by PIB Delhi
स्वच्छ भारत के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर देश के के सामने उदाहरण पेश किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।
ममल्लापुरम के तट पर सुबह की सैर करने निकले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 30 मिनट से भी अधिक समय तक वहां बिखरे प्लास्टिक और कचरे को इकट्ठा किया।
बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ''आज सुबह ममल्लापुरम के तट पर गया। वहां करीब 30 मिनट से भी अधिक समय तक रहा। वहां बिखरे प्लास्टिक और कचरे को इकट्ठा किया और होटल कर्मचारी जयराज को इकट्ठा किया कचरा दे दिया। हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ सुथरे रहें! आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम फिट और स्वस्थ रहें।”
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/पीकेपी/एनके– 3543
(रिलीज़ आईडी: 1587899)
आगंतुक पटल : 289