प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री श्री अंतोनियो कॉस्ता और उनके दल पार्तिदो सोशलिस्ता को आम चुनाव में जीत की बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
09 OCT 2019 12:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री श्री अंतोनियो कॉस्ता और उनके राजनीतिक दल पार्तिदो सोशलिस्ता को आम चुनाव में जीत की बधाई दी है। अपने प्रत्युत्तर में श्री अंतोनियो कॉस्ता ने श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, “मैं पुर्तगाल के संसदीय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पार्तिदो सोशलिस्ता और अपने मित्र श्री अंतोनियो कॉस्ता को बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि भारत-पुर्तगाल मित्रता को आगे बढ़ाने के लिए दोनों देश साथ काम करेंगे।”
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एकेपी/सीएस-3492
(रिलीज़ आईडी: 1587503)
आगंतुक पटल : 254