मंत्रिमण्‍डल

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगि‍की के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और कोस्‍टा रिका के बीच आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2019 8:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और कोस्‍टा रिका के बीच आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर के बारे में अवगत कराया गया।

आशय पत्र पर मार्च 2019 में हस्‍ताक्षर किए गए थे। इसका उद्देश्‍य दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए सहयोग के एजेंडे के तहत जैव प्रौद्योगिकी शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में एक ठोस रणनीतिक योजना विकसित करना है।

*****


आर.के.मीणा/एमकेएम/एएम/एमएस/एसके-1546
 


(रिलीज़ आईडी: 1574262) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam