मंत्रिमण्‍डल

मंत्रिमंडल ने संचार क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और कम्‍बोडिया के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 15 APR 2019 12:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल ने संचार क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और कम्बोडिया के बीच समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी। समझौता-ज्ञापन पर मार्च, 2019 में कम्‍बोडिया में हस्‍ताक्षर किए गए थे।

 

प्रभाव

इस समझौता-ज्ञापन से संचार क्षेत्र में भारत और कम्‍बोडिया के बीच आपसी समझ और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने में सहायता होगी।   

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एकेपी/एसकेपी– 950


(रिलीज़ आईडी: 1570629) आगंतुक पटल : 315
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil