|
निर्वाचन आयोग
देश में लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल, 2019 को मतदान होगा
20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 91 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान होगा आन्ध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा आन्ध्र प्रदेश, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा
प्रविष्टि तिथि:
09 APR 2019 2:49PM by PIB Delhi
भारत में 11 अप्रैल को आम चुनाव-2019 के पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में लोकसभा की 543 सीटों में से 91 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
आन्ध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
अन्य राज्य जहां पहले चरण में मतदान होगा उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू–कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में आम चुनाव के पहले चरण में कुछ संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।
तालिका: 11 अप्रैल, 2019 को होने वाले आम चुनाव-2019 के पहले चरण में मतदान वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की सूची
|
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश
|
वे निर्वाचन क्षेत्र जहां चरण-1 में मतदान होगा
|
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
|
|
आन्ध्र प्रदेश
|
25
|
अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, काकीनाडा, अनकापल्ले, अमलापुरम, अजमुन्दरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापतला, ओंगोल, नांदयाल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदुपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरूपति, राजमपेट, चित्तूर,
|
|
अरूणाचल प्रदेश
|
2
|
अरूणाचल प्रदेश पश्चिम, अरूणाचल प्रदेश पूर्व
|
|
असम
|
5
|
तेजपुर, कलियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर
|
|
बिहार
|
4
|
औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
|
|
छत्तीसगढ़
|
1
|
बस्तर
|
|
जम्मू और कश्मीर
|
2
|
बारामूला, जम्मू
|
|
महाराष्ट्र
|
7
|
वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा- गोंदिया, गढ़चिरोली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
|
|
मणिपुर
|
1
|
बाहरी मणिपुर
|
|
मेघालय
|
2
|
शिलांग, तुरा
|
|
मिजोरम
|
1
|
मिजोरम
|
|
नगालैंड
|
1
|
नगालैंड
|
|
ओडिशा
|
4
|
कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट,
|
|
सिक्किम
|
1
|
सिक्किम
|
|
तेलंगाना
|
17
|
आदिलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेढक, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल महबूबाबाद, खम्मम
|
|
त्रिपुरा
|
1
|
त्रिपुरा पश्चिम
|
|
उत्तर प्रदेश
|
8
|
सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर
|
|
उत्तराखंड
|
5
|
टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल- उधम सिंह नगर, हरिद्वार
|
|
पश्चिम बंगाल
|
2
|
कूचबिहार, अलीपुरद्वार
|
|
लक्षद्वीप
|
1
|
लक्षद्वीप
|
|
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
|
1
|
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
|
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची का लिंक
दूसरे से सातवें चरण तक के मतदान 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को होंगे। 17वीं लोकसभा के लिए मतगणना 23 मई को होगी।
*****
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/जीआरएस – 891
(रिलीज़ आईडी: 1570311)
|