प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर सोलाईराज धर्मराज को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 9:54PM by PIB Delhi
प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद टी44/टी62/टी64 स्पर्धा में एक असाधारण प्रदर्शन करते हुए शानदार छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर सोलाईराज धर्मराज को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को पार करके उन्होंने एक बार फिर अपने जबरदस्त कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:
"सोलाईराज धर्मराज ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद टी44/टी62/टी64 स्पर्धा में एक असाधारण प्रदर्शन किया है और एक शानदार छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता है। अपने ही एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर उन्होंने एक बार फिर अपने जबरदस्त कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट जीत पर सोलाइराज को बधाई। वह इसी तरह और भी ऊंचाइयां हासिल करते रहें: प्रधानमंत्री @narendramodi"
****
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2327075)
आगंतुक पटल : 71