सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
राष्ट्रीय राजमार्ग यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्गयात्रा ऐप पर टोल प्लाजा फीडबैक फीचर शुरू की
प्रविष्टि तिथि:
19 OCT 2026 4:43PM by PIB Delhi
टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग यात्रा मोबाइल ऐप पर 'टोल प्लाजा फीडबैक' सुविधा शुरू की है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग यूजर्स टोल प्लाजा पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करना और राष्ट्रीय राजमार्ग यात्राओं को सुरक्षित, सुगम और अधिक सुविधाजनक बनाने के प्रयासों का समर्थन करना है।
सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल फीडबैक
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा पर सेवा में सुधार के लिए यूजर से फीडबैक आमंत्रित कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पार करने के बाद वार्षिक पास धारकों को उनके राजमार्गयात्रा ऐप से एक सूचना प्राप्त होगी, जिसमें उन्हें अपने टोल प्लाजा अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, सभी उपयोगकर्ता अब ऐप के मेनू सेक्शन में "टोल प्लाजा फीडबैक" फीचर का उपयोग करके किसी भी टोल प्लाजा पर अपना फीडबैक दे सकते हैं। यूजर्स अपने अनुभव को एक पैमाने पर रेट कर सकते हैं और अपनी यात्रा से संबंधित ऑप्शन चुन सकते हैं, साथ ही यदि कोई टिप्पणी हो तो उसे भी जोड़ सकते हैं।
यह सुविधा राष्ट्रीय राजमार्ग यूजर्स को अपने अनुभव साझा करने और ध्यान देने योग्य मुद्दों को उजागर करने का एक माध्यम प्रदान करती है। यह टोल प्लाजा सेवाओं में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान और निगरानी के लिए प्राधिकरण के प्रयासों में भी सहयोग करेगी।
प्राधिकरण राष्ट्रीय राजमार्ग यूजर्स को टोल प्लाजा फीडबैक फीचर का सक्रिय रूप से उपयोग करने और राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। नागरिकों की भागीदारी प्राधिकरण को यूजर्स की चिंताओं को दूर करने और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के सभी टोल प्लाजों पर सेवा वितरण में सुधार लाने की दिशा में काम करने में मदद करेगी।
***
पीके/केसी/आरटी/एचएन/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2325221)
आगंतुक पटल : 50