कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने वाले अधिकारी को किया सस्पेंड


वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर कार्रवाई


रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद एक्शन मोड में आए श्री शिवराज सिंह चौहान, विपणन अधिकारी को किया निलंबित

प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2026 4:51PM by PIB Delhi

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विपणन अधिकारी ने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार, भैरुंदा तहसील स्थित शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के ग्राम बेहराखेड़ी स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची थी।

शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय की ओर से यह संदेश भी साफ है कि किसानों और वेयरहाउस संचालकों से संबंधित सरकारी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता या रिश्वतखोरी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

 

***

 

एसएस/एमएस/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2313047) आगंतुक पटल : 266
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu