प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने रोश हशाना के अवसर पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 2:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोश हशाना के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि नया साल सभी के लिए शांति, उम्मीद, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा;

"शना तोवा!

प्रधानमंत्री नेतन्याहू, इजराइल के लोगों और दुनिया भर के यहूदी समुदाय को रोश हशाना की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति लेकर आए।

שנה טובה!

מאחל שנה טובה ושמחה לראש הממשלה נתניהו, לעם ישראל ולקהילות היהודיות ברחבי העולם.

מי ייתן והשנה החדשה תביא עמה שלום, תקווה, בריאות טובה וקדמה לכולם.

@netanyahu”

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2309461) आगंतुक पटल : 314
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam