राष्ट्रपति सचिवालय
भारत की राष्ट्रपति का ओणम की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2026 6:33PM by PIB Delhi
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ओणम की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-
“ओणम के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों विशेषकर केरलम तथा देश-विदेश में रह रहे केरलम के भाइयों व बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ओणम हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का प्रतीक है। यह उत्सव हमारी विविधता में एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर नौका दौड़, लोक नृत्य तथा अन्य पारंपरिक कलाओं और खेलों का विशेष महत्व होता है। ये केरलम की संस्कृति और जीवन मूल्यों को दर्शाते हैं।
मैं कामना करती हूं कि ओणम का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करे एवं सभी देशवासियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।”
***
MJPS/SS/PRK
(रिलीज़ आईडी: 2303219)
आगंतुक पटल : 200