प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अपने भाषण की झलकियां साझा की

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2026 4:54PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर दिए गए अपने भाषण की कुछ झलकियां साझा की हैं।
      श्री मोदी ने कई पोस्टों में कहा;
      “भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन पर आंध्र प्रदेश के मेरे सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक बधाई।

इस हवाई अड्डे का नामकरण हमारे समृद्ध इतिहास के प्रेरक व्यक्तित्वों के योगदान को मान्यता देने के हमारे संकल्प के अनुरूप है।


केंद्र और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार राज्य की प्रगति के लिए तेजी से काम कर रही है। हम ब्लू इकोनॉमी, बंदरगाह विकास, औद्योगिक विकास और अन्य क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं।


मेरे मित्र श्री चंद्रबाबू नायडू गारू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश भविष्य के बारे में सोच रहा है और पूरी लगन से उस दिशा में काम कर रहा है। राज्य सेमीकंडक्टर, आईटी और नवाचार जैसे क्षेत्रों में कड़ी मेहनत कर रहा है। इससे राज्य के युवाओं को लाभ होगा।


@ncbn”



“Under the leadership of my friend Shri Chandrababu Naidu Garu, Andhra Pradesh is thinking of the future and working towards it with great vigour. The state is working hard in sectors such as semiconductors, IT and innovation. This will benefit the youth of the state.
 


@ncbn”


***

पीके/केसी/पीपी/एमबी


(रिलीज़ आईडी: 2293017) आगंतुक पटल : 125
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Gujarati , Tamil , Malayalam