प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 69 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 7:34PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरजिंदर का यह प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रहा है और यह देखकर हर्ष होता है कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के भारोत्तोलक इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्री मोदी ने हरजिंदर कौर को उनके भावी प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

 “ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 69 किलोग्राम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हरजिंदर कौर को बधाई। यह भी उल्लेखनीय है कि उनका कल का प्रदर्शन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रहा। यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारे भारोत्तोलक खेलों में इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरजिंदर को उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
#CWG2026”

 

***

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2291391) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Malayalam