सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 13 जुलाई को गुजरात के दहेगाम में APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे


श्री अमित शाह ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण  तथा अमृत महोत्सव स्मारिका का विमोचन भी करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 12 JUL 2026 4:08PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में देश का सहकारिता क्षेत्र किसानों की समृद्धि, आधुनिक कृषि विपणन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम में कृषि उपज मंडी समिति—APMC के अमृत महोत्सव एवं नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, दहेगाम APMC के अध्यक्ष श्री सुमेरु अमीन सहित अनेक सहकारी प्रतिनिधि, APMC सदस्य तथा कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे तथा APMC द्वारा निर्मित नवीन सब्जी उप-यार्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ श्री अमित शाह APMC के अमृत महोत्सव के अवसर पर तैयार की गई स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शाह दहेगाम APMC के बोर्ड सदस्यों के साथ विचार-विमर्श भी करेंगे।

***

AK


(रिलीज़ आईडी: 2283869) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil