प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2026 8:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गोसानी पीठ का जनजातीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
श्री मोदी ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;
“राष्ट्रपति जी और मैंने पहाड़पुर गांव स्थित गोसानी पीठ में पूजा-अर्चना की।
गोसानी पीठ का जनजातीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ।
@rashtrapatibhvn”
****
पीके/केसी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2275937)
आगंतुक पटल : 59