प्रधानमंत्री कार्यालय
पश्चिमबंग दिवस पर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएँ दीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को स्मरण किया
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2026 8:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिवस उस राज्य का जश्न मनाता है, जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार एवं वाणिज्य, सामाजिक सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में अपने अमूल्य योगदान से भारत के इतिहास को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध बनाया है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 20 जून पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन यह सुनिश्चित हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य रही है। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए कार्य करती रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की प्रगति और राज्य के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मेरी सभी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह दिन उस राज्य का जश्न मनाता है, जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार एवं वाणिज्य, सामाजिक सुधार सहित अनेक क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया है। पश्चिम बंगाल ने समय-समय पर अनगिनत तरीकों से भारत की राष्ट्रीय चेतना को समृद्ध किया है।
आज, 20 जून पश्चिम बंगाल के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन यह सुनिश्चित हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अमूल्य रही। वर्ष 2026 में हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं।
केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए कार्य करती रहेगी। मैं पश्चिम बंगाल की प्रगति और उसके सभी नागरिकों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ।"
****
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2275568)
आगंतुक पटल : 174