प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 08 JUN 2026 7:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

श्री मोदी ने कहा कि फिलिपींस की अवाम और सरकार के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः

‘‘फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति से मुझे दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। फिलिपींस की अवाम और जनता के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।’’

 

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2270448) आगंतुक पटल : 320
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil