प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2026 1:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी।

श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं वयोवृद्ध अभिनेता के परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

‘‘वयोवृद्ध अभिनेता श्री सलीम कुमार जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और यादगार प्रदर्शनों से अमिट छाप छोड़ी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

 

 

***

पीके/केसी/पीपी/वीके


(रिलीज़ आईडी: 2270002) आगंतुक पटल : 807
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam