प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष समारोह के दौरान अपने संबोधन के मुख्‍य अंश साझा किए

प्रविष्टि तिथि: 10 MAY 2026 3:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष समारोह के दौरान अपने संबोधन के प्रमुख अंश साझा किए।

एक्स पर की गई पोस्टों की एक श्रृंखला में श्री मोदी ने कहा;

सेवा ही हमारे समाज का स्वाभाविक चरित्र है। पीढ़ी दर पीढ़ी यह हमें प्रेरित करने के साथ ही ऊर्जावान बनाता आया है। Art of Living के हर प्रयास में इसी भावना का प्रतिबिंब नजर आता है।”

मेरा हमेशा से ये विश्वास रहा है कि कोई भी सरकार तभी सफल हो सकती है, जब समाज स्वयं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाता है। स्वच्छ भारत अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम इसके बड़े उदाहरण हैं।”

देश की अनेक उपलब्धियों के पीछे हमारे युवाओं की भूमिका बहुत अहम है। मुझे प्रसन्नता है कि Art of Living आधुनिक युग की चुनौतियों के समाधान खोजने में इनकी मदद कर रहा है।”

भारत के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए कई स्तरों पर सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। Art of Living जैसे संगठन और ज्यादा शक्ति से इस परिवर्तन के प्रहरी बन सकते हैं।”


***

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2259527) आगंतुक पटल : 109
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Gujarati , Telugu , Kannada