गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के विस्तार को मंजूरी मिलने की क्षेत्रवासियों को बधाई दी है


₹1,067 करोड़ की लागत से गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक नई मेट्रो लाइन से क्षेत्रवासियों को किफायती, सुगम और हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी

मोदी जी ने आज देश को ₹9,072 करोड़ की चार मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं का तोहफा दिया

गोंदिया–जबलपुर डबलिंग और पुंडरक से किऊल व गामहारीया से चांडिल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार में औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियां तेज़ होंगी

मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने ₹1,667 करोड़ की लागत वाले श्रीनगर एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी दी

71,500 वर्ग मीटर में विकसित मल्टी लेवल कार पार्किंग, अत्याधुनिक सिक्योरिटी से युक्त यह टर्मिनल कश्मीर में रोजगार व व्यापार को गति देगा

पावरग्रिड की निवेश सीमा बढ़ाकर ₹7,500 करोड़ करने का फैसला, प्रधानमंत्री मोदी जी के नवीकरणीय ऊर्जा की प्रचुर मात्रा के विज़न की दिशा में भारत के प्रयासों को तेज़ करेगा

प्रविष्टि तिथि: 24 FEB 2026 8:10PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के विस्तार को मंजूरी मिलने की क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।

X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के विस्तार को मंजूरी मिलने की क्षेत्रवासियों को बधाई। ₹1,067 करोड़ की लागत से गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक बनने वाली इस नई मेट्रो लाइन से क्षेत्रवासियों को किफायती, सुगम और हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी और शिक्षा, कॉर्पोरेट, कमर्शियल गतिविधियों को नई गति मिलेगी।”

श्री अमित शाह ने कहा “मोदी जी ने आज देश को ₹9,072 करोड़ की चार मल्टी ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं का तोहफा दिया। गोंदिया–जबलपुर डबलिंग और पुंडरक से किऊल व गामहारीया से चांडिल तक तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार में औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।“

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा “मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज श्रीनगर एयरपोर्ट के नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को मंजूरी दी। ₹1,667 करोड़ की लागत से 71,500 वर्ग मीटर में विकसित मल्टी लेवल कार पार्किंग, आत्याधुनिक सिक्योरिटी से युक्त यह टर्मिनल कश्मीर में रोजगार व व्यापार को गति देगा।“

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नवीकरणीय ऊर्जा की प्रचुर मात्रा के विज़न को पाने की दिशा में भारत के प्रयासों को आज नई तेज़ी मिली, जब केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पावरग्रिड की निवेश सीमा बढ़ाकर ₹7,500 करोड़ करने का फ़ैसला किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से लोगों की विकास की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमारी निवेश क्षमता बढ़ेगी।

 

*****

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2232373) आगंतुक पटल : 101
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Kannada