प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी
प्रविष्टि तिथि:
15 FEB 2026 11:02AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा, “आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।
हर हर महादेव!”
***
पीके/केसी/पीपी/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2228325)
आगंतुक पटल : 138
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam