गृह मंत्रालय
सर्वोच्च पादरी पोप फ्रांसिस के निधन पर सम्मान स्वरूप तीन दिवसीय राजकीय शोक
Posted On:
21 APR 2025 10:09PM by PIB Delhi
सर्वोच्च पादरी पोप फ्रांसिस का आज 21 अप्रैल, 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में पूरे भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक इस प्रकार से मनाया जाएगा:
- मंगलवार 22 अप्रैल और बुधवार 23 अप्रैल, 2025 को दो दिन का राजकीय शोक।
- अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का राजकीय शोक।
राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और किसी भी तरह के आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
*****
एमजी/केसी/एसएस/एसके
(Release ID: 2123364)
Visitor Counter : 67