प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नागपुर में दीक्षाभूमि की यात्रा के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि की
Posted On:
30 MAR 2025 12:02PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में दीक्षाभूमि को सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में सराहना की। प्रधानमंत्री ने आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
एक्स पर पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“नागपुर में दीक्षाभूमि सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है।
भारत की पीढ़ियाँ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति आभारी रहेंगी, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया जो हमारी गरिमा और समानता सुनिश्चित करता है।
हमारी सरकार हमेशा पूज्य बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चली है और हम उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”
******
एमजी/केसी/पीके
(Release ID: 2116746)
Visitor Counter : 165
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam