प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के गोकुलपुरी में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2022 6:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“दिल्ली के गोकुलपुरी में अग्निकांड से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”

****

एमजी / एएम / आर/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1805391) आगंतुक पटल : 417
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam