स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ


पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों की संख्या (4,54,118)कुल मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत है

लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.25 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है

अब तक 43 करोड़ से अधिक कोविड की जांच की गई है

Posted On: 11 JUL 2021 10:08AM by PIB Delhi

भारत का समग्र टीकाकरण कवरेज 37.60 करोड़ से अधिक हुआ। आज शाम 7 बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, 48,33,797 सत्रों के माध्यम से कुल 37,60,32,586 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की37,23,367 खुराकें दी गई।

इनमें शामिल हैं-

स्वास्थ्यकर्मी

पहली खुराक

1,02,47,862

दूसरी खुराक

74,02,098

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता

पहली खुराक

1,76,64,075

दूसरी खुराक

98,91,050

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,18,19,570

दूसरी खुराक

37,01,692

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,33,66,230

दूसरी खुराक

2,35,53,988

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

7,00,73,761

दूसरी खुराक

2,83,12,260

कुल

37,60,32,586

 

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 41,506 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए।

लगातार चौदह दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केन्द्र और राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

भारत में आज सक्रिय मामलों की संख्या 4,54,118हैं और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 1.47 प्रतिशत हैं।

इस महामारी की शुरुआतके बाद से संक्रमित लोगों में से 2,99,75,064 लोग पहले ही कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,526 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर 97.20 प्रतिशत हो गई है जिसमें निरंतर बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है।

देशभर में जांच की क्षमता को बढ़ाने के साथ, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,43,500 जांचें की गई। कुल मिलाकर, भारत मेंअब तक 43 करोड़ से अधिक(43,08,85,470) जांचें की गई हैं।

जहांएक ओरदेशभर में जांच क्षमता को बढ़ायागया है, वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी दर में निरंतर कमी देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.32 प्रतिशत है जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 34 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1734579) Visitor Counter : 441