प्रविष्टि तिथि:
28 OCT 2026 12:16PM by PIB Delhi
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के सहयोग से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित पुनःभरण मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत की है।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण योजना में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
यह मोबाइल एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को तीन किलोमीटर तक की दूरी के भीतर संभावित कृत्रिम पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान करने और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर उपयुक्त पुनर्भरण संरचनाओं का पता लगाने में सक्षम बनाता है।
यह वेब पोर्टल ग्राम-स्तर के कृत्रिम पुनर्भरण संरचना (एआरएस) ज़ोनिंग मानचित्रों, जीआईएस उपकरणों और विषयगत परतों तक पहुंच प्रदान करता है जो सतत भूजल प्रबंधन के लिए योजना बनाने में सहायता करता है।
यह प्लेटफॉर्म वर्षा, भूजल स्तर, भूजल उत्पादन, ढलान और जल निकासी सहित भू-स्थानिक डेटासेट का उपयोग करता है ताकि संभावित पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान करने और उपयुक्त हस्तक्षेपों की योजना बनाने में मदद मिल सके।
पुन:भरण-भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण योजना को आगे बढ़ाना।



****
पीके/केसी/आरटी/जेके/एमयू