रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर रानी चेन्नम्मा की जयंती और 202वां विजयोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 3:13PM by PIB Delhi

कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जयंती और 202वें विजयोत्सव के अवसर पर आज नई दिल्ली के संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री तथा तुमकुरू के सांसद श्री वी. सोमण्णा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

इस कार्यक्रम में रानी चेन्नम्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, सांसद श्री पी.सी. मोहन, डॉ. सुधाकर, पूर्व मंत्री श्री मुरुगेश निरानी, श्री बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल, कर्नाटक के नई दिल्ली में पूर्व विशेष प्रतिनिधि श्री शंकरगौड़ा पाटिल, कूडलसंगम के पूज्य श्री बसव मृत्युंजय स्वामीजी, श्री शंकरानंद स्वामीजी, श्री सिद्धारूढ़ मठ, आलूर, बीदर, श्री आत्माराम स्वामीजी, श्री गुरुदेव आश्रम, कक्कमरी, श्री विनायक स्वामीजी, श्री सिद्धारूढ़ मठ, चलकापुर सहित कर्नाटक के विभिन्न जिलों और दिल्ली से आए बड़ी संख्या में कन्नड़ समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री वी. सोमण्णा ने राष्ट्र की अप्रतिम महिला योद्धा, कित्तूर की वीरांगना रानी चेन्नम्मा की जयंती और अंग्रेजों के विरुद्ध उनके 202वें विजयोत्सव के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने इस कार्यक्रम में आकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल का समस्त कन्नड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

"कित्तूर रानी चेन्नम्मा केवल युद्ध लड़ने वाली रानी नहीं थीं, उन्होंने एक साम्राज्यवादी शक्ति को चुनौती दी और इतिहास में प्रतिरोध की अमर प्रतीक के रूप में दर्ज हैं। ऐसी वीर महिला की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर मिलना अत्यंत खुशी की बात है," मंत्री ने कहा।

"भारतीय संसद के इस पवित्र स्थल पर वीर वणिते रानी चेन्नम्मा का शौर्य, धैर्य और जोश आज देश की रक्षा करने वाले वीरों के लिए प्रेरणा है। हम सभी के लिए जो अपनी मातृभूमि और भाषा से प्रेम करते हैं, यह गर्व की बात है। आइए हम हर साल यहाँ एकत्र हों और ऐसे महान व्यक्तित्वों को याद करें," उन्होंने कन्नड़ समुदाय से अपील की।

उन्होंने हर साल इस कार्यक्रम की अनुमति देने और सभी के लिए प्रेरणा शक्ति बनने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को राज्य की जनता की ओर से धन्यवाद दिया।

उन्होंने संसद परिसर में इस कार्यक्रम की अनुमति देने और सहयोग करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, लोकसभा और रेल मंत्रालय के अधिकारियों और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को भी धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए पूज्य श्री बसव मृत्युंजय स्वामीजी ने संसद के प्रेरणा स्थल पर हर साल ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए केंद्रीय मंत्री वी. सोमण्णा के कार्य की सराहना करते हुए अत्यंत हर्ष व्यक्त किया।

*****

धर्मेंद्र तिवारी/ डॉ. नयन सोलंकी/ वंशिता जायसवाल


(रिलीज़ आईडी: 2327338) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam