प्रविष्टि तिथि:
22 OCT 2026 5:29PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में सुवर्णा राज को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और खेल उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत इस शानदार जीत का जश्न मना रहा है और उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट साझा किया है:
"एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में सुवर्णा राज को उनकी शानदार जीत पर बधाई! उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ता और खेल उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। भारत इस शानदार जीत का जश्न मना रहा है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/वीके/पीके